Friday, May 15, 2026
HomeLatest NewsAAP के दो तिहायी सांसद BJP में शामिल, भड़के गहलोत बोले-'मोदी-शाह की...

AAP के दो तिहायी सांसद BJP में शामिल, भड़के गहलोत बोले-‘मोदी-शाह की वॉशिंग मशीन में धुल रहे हैं सबके पाप!’

Ashok Gehlot BJP Attack : नई दिल्ली/जयपुर। भारतीय राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा में दो-तिहाई (2/3) सांसदों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) में विलय का ऐतिहासिक फैसला लिया है। इस घटनाक्रम ने विपक्षी खेमे में खलबली मचा दी है, वहीं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने इस पर तीखा प्रहार करते हुए इसे ‘लोकतंत्र की हत्या’ करार दिया है।

AAP सांसदों का बड़ा बयान, ‘गुनाह में शामिल नहीं होना चाहते थे’

बीजेपी में शामिल होने वाले सांसदों ने अपनी पुरानी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राज्यसभा सांसद ने कहा, ‘मैं उनके (AAP) गुनाह में शामिल नहीं होना चाहता था, इसलिए खुद को अलग कर लिया। हमारे पास दो ही विकल्प थे-या तो राजनीति छोड़ दें या फिर देश के लिए पॉजिटिव पॉलिटिक्स करें। मोदी जी के नेतृत्व में देश आतंकवाद से मुक्त हो रहा है और टॉप इकोनॉमी बन रहा है, इसीलिए हमने बीजेपी में विलय का फैसला किया।’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी अपनी पार्टी ने संसद में उनकी आवाज बंद कर दी थी, लेकिन अब वे पीएम मोदी की लीडरशिप और अमित शाह की संकल्प शक्ति के साथ बिना रुके देश के लिए काम करेंगे।

गहलोत का पलटवार, ‘भ्रम टूटेगा, देश सब देख रहा है’

इस सियासी विलय और विपक्षी नेताओं पर हो रही छापेमारी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया। गहलोत ने कहा कि बीजेपी देश में लगातार लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। वॉशिंग मशीन वाली राजनीति: गहलोत ने तंज कसते हुए कहा, ‘बीजेपी ने वॉशिंग मशीन लगा रखी है। जैसे ही कोई नेता इनके साथ जाता है, उसके सारे केस खत्म हो जाते हैं और वह बिल्कुल ठीक हो जाता है। इन्होंने महाराष्ट्र, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में भी यही किया।’

हिंदुत्व के नाम पर भ्रम: उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा, ‘इन सबको भ्रम है कि हिंदुत्व के नाम पर भड़काकर राजनीति चलती रहेगी, लेकिन अब ये भ्रम टूटेगा। पूरा मुल्क समझ गया है कि इन्होंने हिंदुत्व को मजबूत नहीं, सिर्फ भड़काने का काम किया है।’

‘राजस्थान की अंतर्कलह पर सफाई: “हम एकजुट हैं’

भजनलाल सरकार और बीजेपी नेताओं द्वारा सचिन पायलट और मानेसर कांड के जिक्र पर गहलोत ने कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘ये लोग बार-बार सचिन पायलट का नाम लेते हैं ताकि हमारे बीच लड़ाई शुरू हो जाए। मैं बीजेपी को दोष देता हूं-तुमने राजस्थान वालों को तोड़ने में कोई कमी रखी क्या? हम 34 दिन होटल में रहे इनके कुकर्मों की वजह से। लेकिन जनता सब समझती है।’ गहलोत ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आज की नई पीढ़ी देश के हालात और लोकतंत्र की हत्या को नहीं समझी, तो भविष्य में सबको इसका हर्जाना भुगतना पड़ेगा।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular