Amitabh Bachchan Health Update: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों ने फैंस को चिंता में डाल दिया. इस खबर से फैंस बुरी तरह घबरा गए और उनकी सलामती की दुआएं मांगने लगे. लेकिन बाद में यह खबरें महज अफवाह साबित हुई. बिग बी अस्पताल में भर्ती नहीं हैं, बल्कि वह सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे.
सेहत खराब होने की कैसे फैली अफवाह ?
दरअसल पत्रकार विक्की लालवानी ने खबर दी थी कि बिग बी को 16 मई, शनिवार से अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पेट रिलेटिड इश्यू के कारण पिछले 3 दिनों से वे ए-विंग वीआईपी एन्क्लोजर में रह रहे हैं.और खबर में यह भी बताया गया था कि अभिषेक बच्चन उनसे मिलने अस्पताल गए थे. एक सूत्र ने इन खबरों का खंडन करते हुए बच्चन नियमित चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल गए थे. वह नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए गए थे और घर लौट आए. वह आमतौर पर हर महीने जांच के लिए जाते हैं.
अमिताभ बच्चन ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट
अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों के बीच अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर एक क्रिप्टिक नोट भी शेयर किया है. जिसकी एक लाइन का अर्थ है, ‘जब चील चुप हो जाता है, तो तोते चहचहाना शुरू कर देते हैं।’ उन्होंने पोस्ट के अंत में लिखा, ‘प्यार, प्रार्थनाएं और भी बहुत कुछ.’

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट से फैंस को हैरानी में डाल दिया। उन्होंने एक और ट्वीट शेयर किया जिसमें लिखा था, ‘पिलोरी – बडुम्बा।’ हालांकि, इस पोस्ट को देखकर कई लोग पूछने लगे, ‘यह क्या है सर?’
T 5746 – पिलोरी – बड़ुंबा !!! ✏️
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 19, 2026
रविवार दर्शन में फैंस से की थी मुलाकात
मीडिया में आईं खबरों में दावा किया गया कि अभिनेता को पेट संबंधी समस्याओं के कारण शनिवार से नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन अभिनेता को मुंबई में अपने घर ‘जलसा’ के बाहर ‘रविवार दर्शन’ में भाग लेते हुए देखा गया, जिसमें वह नियमित रूप से अपने घर के बाहर जमा होने वाली प्रशंसकों की भीड़ के सामने आते हैं और उनका अभिवादन करते हैं.



