Wednesday, May 20, 2026
HomeLatest Newsतम्बाकू नियंत्रण में राजस्थान बना नंबर-1, WHO ने दिया विश्व स्तरीय सम्मान,...

तम्बाकू नियंत्रण में राजस्थान बना नंबर-1, WHO ने दिया विश्व स्तरीय सम्मान, सीएम भजनलाल शर्मा ने बताया सामूहिक प्रयासों का परिणाम

Rajasthan News: राजस्थान ने तम्बाकू नियंत्रण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए WHO का ‘वर्ल्ड नो टोबैको डे अवॉर्ड 2026’ जीता है। WHO ने राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में प्रथम स्थान का सम्मान दिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसे जनस्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।

Rajasthan News: जयपुर। राजस्थान ने तम्बाकू नियंत्रण के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा वर्ष 2026 के ‘वर्ल्ड नो टोबैको डे अवॉर्ड’ के तहत राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए विश्व स्तरीय सम्मान प्रदान किया है. दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में राजस्थान को यह प्रतिष्ठित सम्मान WHO द्वारा वर्ष 2025-26 में तम्बाकू नियंत्रण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर दिया गया है.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सम्मान राज्य सरकार की जनस्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता, प्रभावी नीतियों तथा तम्बाकू मुक्त राजस्थान के संकल्प का परिणाम है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन विशेषकर युवाओं को तम्बाकू के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है. यह सम्मान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन, चिकित्सा कर्मियों एवं सामाजिक संगठनों के सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है.

राजस्थान बना तम्बाकू मुक्ति का मॉडल – चिकित्सा मंत्री

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि राजस्थान ने तम्बाकू नियंत्रण के क्षेत्र में देशभर में एक मॉडल स्थापित किया है. राज्य में तम्बाकू मुक्ति उपचार एवं परामर्श सेवाओं का व्यापक विस्तार किया गया है, जिसका लाखों लोगों को लाभ मिल रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में भी जनजागरूकता और प्रभावी कानून प्रवर्तन के माध्यम से तम्बाकू नियंत्रण अभियान को और मजबूत करेगी.

500 से अधिक तम्बाकू मुक्ति उपचार एवं परामर्श केंद्र संचालित

राज्य में ब्लॉक स्तर तक 500 से अधिक तम्बाकू मुक्ति उपचार एवं परामर्श केंद्र संचालित किए जा रहे हैं. इन केंद्रों को जियो-टैग कर आमजन की सुविधा के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया है ताकि जरूरतमंद व्यक्ति निकटतम केंद्र तक आसानी से पहुंच सके. साथ ही, ‘सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम-2003’ तथा ‘इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम-2019’ के तहत प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की गई.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तम्बाकू निषेध से जुड़े 60 हजार से अधिक संदेश अपडेट्स, शेयरिंग कर व्यापक स्तर पर अभियान चलाए गए. राज्य के 83 हजार से अधिक विद्यालयों में ‘तम्बाकू मुक्त विद्यालय’ संबंधी निर्देशों की पालना सुनिश्चित कराई गई तथा लगभग 2 लाख 55 हजार जनजागरूकता गतिविधियां जैसे नुक्कड़ नाटक, प्रतियोगिताएं एवं रैलियां आदि का आयोजन किया गया. तम्बाकू मुक्त ग्राम अभियान को भी प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है तथा इसे आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना से जोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा रही है.

साउथ एशिया में राजस्थान सबसे ऊपर

उल्लेखनीय है कि WHO द्वारा विश्वभर के देशों को 6 रीजन्स यथा अफ्रीकन रीजन, रीजन आफ अमेरिकाज, ईस्टर्न मेडिटेरेनियन रीजन, यूरोपियन रीजन, साउथ एशिया रीजन एवं वेस्टर्न पेसिफिक रीजन में विभाजित कर यह अवॉर्ड दिया जाता है। डब्ल्यूएचओ द्वारा जारी ‘वर्ल्ड नो टोबैको डे 2026 अवॉर्ड’ सूची में राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

ये भी पढ़ें: ‘जब MLA की ये हालत है तो आम जनता का क्या?’ गिरल माइंस आंदोलन पर BJP सरकार पर बरसे अशोक गहलोत और टीकाराम जूली


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular