Monday, May 18, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentमौनी रॉय के तलाक पर फैल रही खबरों से भड़के सूरज नाम्बियार,...

मौनी रॉय के तलाक पर फैल रही खबरों से भड़के सूरज नाम्बियार, बोले- ‘सब मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण’

मौनी रॉय और बिजनेसमैन सूरज नांबियार ने शादी के चार साल बाद अलग होने की पुष्टि की है। सूरज नांबियार ने बयान जारी कर मीडिया में चल रही अफवाहों और निजी जिंदगी में दखल पर नाराजगी जताई। उन्होंने साफ कहा कि तलाक में कोई विवाद, गुजरात भत्ता या तीसरा व्यक्ति शामिल नहीं है। दोनों ने आपसी सम्मान और सौहार्द के साथ अलग होने का फैसला लिया है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) और बिजनेसमैन सूरज नाम्बियार (Suraj Nambiar) के अलगाव की खबरों ने पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हलचल मचा रखी है। शादी के चार साल बाद दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है, जिसकी पुष्टि उन्होंने हाल ही में एक संयुक्त बयान जारी कर की थी। अब इस पूरे मामले पर सूरज नाम्बियार ने फिर से चुप्पी तोड़ते हुए मीडिया में चल रही अटकलों और निजी जिंदगी में दखल देने की कोशिशों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि उनके निजी फैसले को लेकर जिस तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं, वह बेहद निराशाजनक और दुर्भावनापूर्ण है।

सूरज नाम्बियार ने जारी किया बयान

सूरज ने साफ शब्दों में कहा कि उनके और मौनी के बीच अलगाव पूरी तरह आपसी सम्मान और समझदारी के साथ हुआ है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तलाक में किसी तरह का विवाद, गुजारा भत्ता या तीसरे व्यक्ति का कोई मामला शामिल नहीं है। अपने बयान में उन्होंने मीडिया और लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील भी की। वहीं मौनी रॉय ने भी सूरज का यह बयान सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद फैंस दोनों के फैसले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

नाम्बियार ने कहा कि अलगाव में दूसरे लोगों को घसीटना अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मौनी और मैंने इस पूरे दौर में गरिमापूर्ण व्यवहार किया है और हम उम्मीद करते हैं कि इस पर रिपोर्टिंग करने वाले भी हमारे साथ वैसा ही गरिमापूर्ण व्यवहार करेंगे… मैं इस बात को स्पष्ट और सीधे तौर पर कह रहा हूं, क्योंकि जानबूझकर फैलाई गई गलत सूचना के सामने चुप रहना मुझे मंजूर नहीं है।’

इस बयान को मौनी रॉय ने भी साझा किया है। ‘गोल्ड’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर रॉय ने जनवरी 2022 में नाम्बियार से शादी की थी। उनकी मुलाकात 2019 में हुई थी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular