Friday, May 22, 2026
HomeLatest NewsTrump Tariffs On India: भारत पर लागू होगा 50 % टैरिफ, अमेरिका...

Trump Tariffs On India: भारत पर लागू होगा 50 % टैरिफ, अमेरिका ने जारी किया नोटिफिकेशन, पीएम मोदी का भी ट्रंप टैरिफ पर दो टूक जवाब

Trump Tariffs On India: अमेरिका ने भारत से आयात पर 25% अतिरिक्त शुल्क लगाया है। यह अतिरिक्ट टैरिफ 27 अगस्त से लागू होगा। इसको लेकर अमेरिका की तरफ से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। वहीं पीएम मोदी ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी बात कही है.

Trump Tariffs On India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयात पर 25 % अतिरिक्त टैरिफ लगाने का आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है. जिसके मुताबिक, 27 अगस्त की रात 12 बजे से भारत को 50 % टैरिफ देना होगा. टैरिफ के कारण अमेरिकी बाजार में भारतीय सामान महंगे हो जाएंगे और इनकी डिमांड कम हो जाएगी.

क्यों लगाया गया अतिरिक्त टैरिफ ?

नोटिस के अनुसार, ये अतिरिक्त शुल्क अमेरिकी राष्ट्रपति के 6 अगस्त, 2025 के कार्यकारी आदेश 14329 को प्रभावी करने के लिए लगाए जा रहे हैं, यह आदेश रूसी संघ की सरकार द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका को पहुंचाए जा रहे खतरों से संबंधित है. इस आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि भारत पर यह अतिरिक्त टैरिफ इसलिए लगाया जा रहा है क्यों कि भारत सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से रूसी संघ का तेल आयात कर रहा है. अमेरिका का मानना है कि ऐसा करने से वो प्रतिबंध कमजोर होंगे जो यूक्रेन के खिलाफ रूस की कार्रवाइयों के कारण लगाए गए हैं.

ट्रंप टैरिफ के आगे नहीं झुकेगा भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की ओर से लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ पर कहा कि सरकार वॉशिंगटन के आर्थिक दबाव की परवाह किए बिना कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेगी. चाहे कितना भी दबाव आए, हम उसे झेलने के लिए अपनी ताकत बढ़ाते रहेंगे.

ये भी पढ़ें: Donald Trump on India Pakistan: 7 युद्ध रुकवाए, भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूक्लियर वॉर रोका, डोनाल्ड ट्रंप ने किया संघर्ष के दौरान 7 फाइटर जेट गिरने का दावा

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular