Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsSaurabh Bhardwaj ED Raid: दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के 13 ठिकानों...

Saurabh Bhardwaj ED Raid: दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के 13 ठिकानों पर ED की छापेमारी, अस्पताल निर्माण घोटाले से जुड़े मामले में कार्रवाई

Saurabh Bhardwaj ED Raid: ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज से जुड़े 13 ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई अस्पताल निर्माण में कथित घोटाले से जुड़ी है। आरोप है कि आप सरकार के दौरान स्वास्थ्य परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ था।

Saurabh Bhardwaj ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले की जांच के तहत आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज और अन्य से जुड़े परिसरों पर मंगलवार को छापे मारे। सूत्रों ने बताया कि संघीय जांच एजेंसी धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 13 स्थानों पर छापेमारी कर रही है.

किस मामले में छापेमारी

छापेमारी दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भारद्वाज के खिलाफ अस्पताल निर्माण में हुए कथित घोटाले के सिलसिले में दर्ज मुकदमे के चलते की जा रही है. बता दें कि दिल्ली एंटी करप्शन ब्रांच ने आप सरकार के दौरान स्वास्थ्य ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मामले में सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन के खिलाफ जून में मामला दर्ज किया था. इसी मामले में ED ने जुलाई में केस दर्ज किया था.

सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दर्ज मामला झूठा और निराधार: संजय सिंह

सौरभ भारद्वाज के खिलाफ ईडी की छापेमारी पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, ” सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दर्ज मामला झूठा और निराधार है. जिस समय ईडी ने मामला दर्ज किया था, उस समय वो मंत्री भी नहीं थे. AAP नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करके उन्हें जेल में डालना मोदी सरकार की नीति बन गई है. प्रधानमंत्री मोदी की फर्जी डिग्री पर देश में चर्चा न हो इसलिए ईडी ने छापे मारे हैं.”

मैं ईडी की इस कार्रवाई का स्वागत करता हूं: मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा

सौरभ भारद्वाज के खिलाफ ईडी की छापेमारी पर दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा,’अस्पताल निर्माण घोटाले के सिलसिले में ईडी ने AAP नेता सौरभ भारद्वाज के आवास पर छापेमारी की है. 13 अस्पतालों के निर्माण के नाम पर हज़ारों करोड़ का भ्रष्टाचार किया गया. AAP पंजाब में जाकर दोनों हाथों से पंजाब को लूट रही है. मैं ईडी की इस कार्रवाई का स्वागत करता हूं.”

ये भी पढ़ें: Trump Tariffs On India: भारत पर लागू होगा 50 % टैरिफ, अमेरिका ने जारी किया नोटिफिकेशन, पीएम मोदी का भी ट्रंप टैरिफ पर दो टूक जवाब

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image