Saturday, October 31, 2026
HomeIndiaDonald Trump on India Pakistan: 7 युद्ध रुकवाए, भारत और पाकिस्तान के...

Donald Trump on India Pakistan: 7 युद्ध रुकवाए, भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूक्लियर वॉर रोका, डोनाल्ड ट्रंप ने किया संघर्ष के दौरान 7 फाइटर जेट गिरने का दावा

Donald Trump on India Pakistan: डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में 7 युद्ध रोके, जिनमें भारत-पाकिस्तान के बीच संभावित परमाणु युद्ध भी शामिल था। उन्होंने कहा कि इनमें से 4 संघर्ष 'टैरिफ और ट्रेड' दबाव के जरिए रोके गए।

Donald Trump on India Pakistan: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने विश्वभर में 7 युद्ध रुकवाए हैं जिनमें भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ युद्ध भी शामिल है. व्हाइट हाउस में प्रेस से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि इनमें से 4 युद्ध उन्होंने ‘टैरिफ और ट्रेड’ के जरिये रोके.

मैं 100 प्रतिशत ‘टैरिफ’ लगा दूंगा: ट्रंप

ट्रंप ने कहा, ‘मैंने कहा कि अगर आप लड़ना और सबको मारना चाहते हैं तो ठीक है, लेकिन फिर मैं 100 प्रतिशत ‘टैरिफ’ लगा दूंगा. नतीजा यह हुआ कि सभी पीछे हट गए. उन्होंने कहा, ‘मैंने ये सभी युद्ध रोक दिए हैं. इनमें से एक बड़ा युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच होता.’

पहले ही 7 जेट गिरा दिए थे : ट्रंप

ट्रंप ने दावा किया कि भारत-पाक युद्ध परमाणु स्तर तक बढ़ सकता था. उन्होंने कहा, ‘उन्होंने पहले ही 7 जेट गिरा दिए थे. मैंने कहा कि अगर आप लड़ाई जारी रखते हैं तो हमारे साथ कोई व्यापार नहीं होगा. 24 घंटे में मामला सुलझा लीजिए. नतीजा यह हुआ कि उन्होंने कहा कि अब कोई युद्ध नहीं है.’
ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि गिराए गए सात विमान किस देश के थे।

भारत सीजफायर में तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप को कर चुका खारिज

पिछले सप्ताह भी ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने 6 युद्ध रोके जिनमें भारत-पाकिस्तान युद्ध भी शामिल है. हालांकि, भारत लगातार स्पष्ट करता रहा है कि संघर्षविराम पर सहमति दोनों देशों के सैन्य महानिदेशकों (DGMO) के बीच प्रत्यक्ष बातचीत से बनी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में कहा था कि किसी तीसरे देश ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को रोकने में भूमिका नहीं निभाई. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने स्पष्ट रूप से कहा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान के साथ संघर्षविराम कराने में किसी तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप नहीं था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image