Thursday, May 28, 2026
HomeUser Interest CategoryIPL-Cricketफ्लाइट में ई सिगरेट पीते दिखे युजवेंद्र चहल! Video वायरल होने के...

फ्लाइट में ई सिगरेट पीते दिखे युजवेंद्र चहल! Video वायरल होने के बाद मचा बवाल, मौजूदा IPL सीजन में दूसरा मामला

Yuzvendra Chahal Vaping in Flight video: पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल एक नए विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं. दरअसल चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह फ्लाइट में सफर के दौरान कथित तौर पर ई सिगरेट (वेप) पीते नजर आ रहे हैं.

Yuzvendra Chahal Vaping in Flight video: पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल एक नए विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं. दरअसल चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह फ्लाइट में सफर के दौरान कथित तौर पर ई सिगरेट (वेप) पीते नजर आ रहे हैं. वीडियो पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए मुकाबले से पहले का बताया जा रहा है. जब पंजाब किंग्स की पूरी टीम हैदराबाद ट्रेवल कर रही थी. हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

IPL के मौजूदा सीजन में दूसरा मामला

IPL के मौजूदा सीजन में ई-सिगरेट से जुड़ा यह दूसरा बड़ा मामला सामने आया है. इससे पहले रियान पराग का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह ड्रेसिंग रूम में कथित तौर पर वेपिंग करते दिखे थे. उस मामले में BCCI ने उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया था.

सिगरेट या ई सिगरेट के इस्तेमाल पर हो सकती ये कार्रवाई

विमान में सिगरेट या ई-सिगरेट पीना सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन माना जाता है. इससे आग लगने जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है, जो यात्रियों की सुरक्षा के लिए बेहद जोखिमपूर्ण है. एविएशन नियमों के तहत ऐसे मामलों में जुर्माना, कानूनी कार्रवाई या यात्री को ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में डालने जैसी कार्रवाई संभव है.

अभी तक नहीं आया आधिकारिक बयान

इस पूरे मामले पर अभी तक न तो पंजाब किंग्स और न ही चहल की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने आई है. कुल मिलाकर, वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है और अब सभी की नजर इस बात पर है कि मामले में एयरलाइन, BCCI या टीम प्रबंधन की ओर से क्या कार्रवाई होती है.

ये भी पढ़ें: ‘सरके चुनर’ विवाद पर नोरा फतेही ने महिला आयोग से मांगी माफी, बोलीं-किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था मकसद


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image