Thursday, May 7, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentसाउथ एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, जिससे करती थीं नफरत, उसी ने दिलाई...

साउथ एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, जिससे करती थीं नफरत, उसी ने दिलाई स्टारडम और इंडस्ट्री में अलग पहचान

साउथ एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन ने खुलासा किया कि एक समय वह अपने घुंघराले बालों से नफरत करती थीं और उन्हें सीधा करने की कोशिश करती थीं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने बताया कि समय के साथ उन्हें एहसास हुआ कि यही उनकी सबसे बड़ी पहचान है। एक्ट्रेस ने कहा कि अब लोग उनसे प्रेरित होकर अपने नेचुरल बालों को फैलाने लगे हैं। अनुपमा जल्द ही क्रेजी कल्याणम और एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगी।

Anupama Parameswaran Curly Hair Journey : मुंबई। साउथ एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन (Anupama Parameswaran) ने एक बड़ा खुलासा किया है, जिसको सुनकर उनके फैंस के होश उड़ गए है। अनुपमा ने केवल अपने बेहतरीन अदाकारी ही नहीं, बल्कि घने और खूबसूरत घुंघराले बालों से भी अलग पहचान बनाई। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि एक समय था जब उन्हें अपने ही बालों से बेहद चिढ़ थी।

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने कर्ली हेयर को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने प्रेरणादायक नोट भी लिखा, “एक समय था, जब मैं अपने घुंघराले बालों को छिपाने की कोशिश करती थी। मैं उन्हें सीधा करने और बदलने के लिए हर जतन करती रहती थी। मुझे लगता था कि काश मेरे बाल भी बाकी लोगों की तरह सामान्य होते।” अभिनेत्री ने बताया कि समय के साथ उनके नजरिए में बड़ा बदलाव आया। उन्होंने महसूस किया कि जो चीज उन्हें दूसरों से अलग बनाती है, वही उनकी सबसे बड़ी खूबी है।

अनुपमा ने आगे लिखा, आज, ये बाल मेरी सबसे पसंदीदा चीजों में से एक हैं, लेकिन सबसे ज्यादा खुशी तब होती है जब लोग मुझसे कहते हैं कि मुझे देखकर उन्होंने भी अपने घुंघराले बालों को प्यार करना और अपनाना शुरू कर दिया है। अनुपमा परमेश्वरन ने पोस्ट के अंत में लिखा, “जब आप खुद को वैसे ही अपना लेते हैं जैसे आप हैं, तो यह बहुत शक्तिशाली होता है। आपकी हिम्मत दूसरों को भी खुद से प्यार करने का हौसला देती है।”

अभिनेत्री तेलुगु, मलयालम और तमिल सिनेमा में नेचुरल एक्टिंग, घुंघराले बालों और क्यूट गर्ल-नेक्स्ट-डोर इमेज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने ‘प्रेमम’, ‘कार्तिकेय 2’ और ‘टिल्लू स्क्वायर’ जैसी फिल्मों के जरिए अपनी पहचान बना चुकी हैं। अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन की आगामी प्रमुख फिल्म तेलुगु रोमांटिक-कॉमेडी ‘क्रेजी कल्याणम’ है, जिसका निर्देशन बदरप्पा गजुला कर रहे हैं। इसके अलावा, वह प्रेरणा अरोड़ा द्वारा निर्मित एक अनटाइटल्ड मनोवैज्ञानिक थ्रिलर में भी नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग मई 2026 में शुरू होनी है।

साल 2025 अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन के लिए काफी खास रहा। उन्होंने ‘ड्रैगन’ (तमिल), ‘किष्किंधापुरी’ (तेलुगु), ‘परधा’ और ‘बाइसन’ (तमिल) जैसी फिल्में दीं, जिन्हें दर्शकों की तरफ से काफी सराहना मिली थी। फिल्म ‘परधा’ एक महिला-प्रधान तेलुगु फिल्म है, जो 22 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। प्रवीण कंद्रेगुला द्वारा निर्देशित यह एक इमोशनल रोड ड्रामा है, जिसमें अनुपमा ने ‘सुब्बू’ नामक एक गांव की लड़की की भूमिका निभाई थी, जो गांव में पर्दा प्रथा की परंपराओं को तोड़ती है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular