Sarke Chunar Song Controversy: बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही फिल्म KD–The Devil के गाने ‘सरके चुनर’ को लेकर उठे विवाद को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के समक्ष गुरुवार को पेश हुईं. इस मामले में आयोग ने उन्हें समन जारी कर तलब किया था. सुनवाई के दौरान नोरा ने माफी मांगते हुए कहा कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था.
#WATCH | Delhi | Actor-dancer Nora Fatehi today appeared before the National Commission for Women (NCW), in connection with the matter pertaining to the song Sarke Chunar
— ANI (@ANI) May 7, 2026
She says, "I apologise as I have to be responsible as an artist. There was no intention to offend anybody.… pic.twitter.com/OAcvyUaE4C
राष्ट्रीय महिला आयोग दफ्तर के बाहर मीडिया से बात करते हुए नोरा ने कहा-‘मैं माफ़ी मांगती हूं, क्योंकि एक आर्टिस्ट के तौर पर मुझे ज़िम्मेदार होना चाहिए. किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मेरा कोई इरादा नहीं था. इस मामले के बाद, मैंने अनाथ लड़कियों की पढ़ाई का खर्चा उठाने का फ़ैसला किया है.’
संजय दत्त भी मांग चुके माफी
इसी मामले में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त भी राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुए थे. सुनवाई के दौरान उन्होंने लिखित माफीनाम दिया था. और सामाजिक कल्याण और महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के तहत 50 आदिवासी लड़कियों की शिक्षा का खर्चा उठाने का वादा किया था.

गाने का हिंदी वर्जन 15 मार्च को यूट्यूब पर हुआ था रिलीज
इस गाने का हिंदी संस्करण 15 मार्च को यूट्यूब पर रिलीज़ किया था, लेकिन गाने के कथित अश्लील चित्रण और बोलों के कारण लोगों ने नाराजगी जताई थी. विरोध के बाद, निर्माताओं ने हिंदी संस्करण को यूट्यूब से हटा दिया, हालांकि यह अन्य मंचों पर प्रसारित होता रहा. गीतकार, गायक और निर्देशक ने भी इसको लेकर माफी मांगी थी. ‘केडी द डेविल’ एक कन्नड़ फिल्म है, जिसे हिंदी सहित 4 भाषाओं में डब किया गया है.

ये भी पढ़ें: ‘आतंक के खिलाफ जंग जारी रहेगी’, ऑपरेशन सिंदूर को 1 साल पूरा होने पर सेना का संदेश, किए कई बड़े खुलासे



