मुंबई।Bandar Is Coming: बॉलीवुड में अगर किसी फिल्म के ट्रेलर ने सबसे ज्यादा हलचल मचाई है…तो वो है बंदर ।ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर एक ही चर्चा शुरू हो गई…आखिर बॉबी देओल इस बार क्या लेकर आ रहे हैं?
फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और फिल्म में बॉबी देओल का लुक और उनका इंटेंस अंदाज लोगों का ध्यान तेजी से खींच रहा है। कई यूजर्स सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि इस बार बॉबी देओल “बंदर” बनकर पर्दे पर नजर आने वाले हैं। हालांकि मेकर्स ने कहानी को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन ट्रेलर ने फिल्म को लेकर सस्पेंस जरूर बढ़ा दिया है।इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप कर रहे हैं, जो अपनी बोल्ड और डार्क स्टोरीटेलिंग के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले वह Gangs of Wasseypur और Black Friday जैसी चर्चित फिल्में बना चुके हैं।
बताया जा रहा है कि Bandar की कहानी किसी रियल घटना से प्रेरित है और इसका कनेक्शन #MeToo मूवमेंट से भी जोड़ा जा रहा है। हालांकि फिल्म किस वास्तविक घटना पर आधारित है, इसे लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई हैफिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दमदार मानी जा रही है। Sanya Malhotra, Raj B Shetty, Saba Azad और कई अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
पिछले कुछ सालों में बॉबी देओल ने अपने करियर में दमदार वापसी की है। ‘आश्रम’ और कई फिल्मों में उनके किरदारों को दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब ‘बंदर’ को उनके करियर की सबसे अलग फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिलहाल ट्रेलर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है और अब हर किसी को इंतजार है कि आखिर ‘बंदर’ की असली कहानी क्या है।



