Priyanka Chopra Reset Movie : लॉस एंजिलिस। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जोनास अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म ‘रीसेट’ (Reset) में ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरिबियन’ (Pirates of the Caribbean) जैसी फिल्मों के मशहूर अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम (Orlando Bloom) के साथ नजर आएंगी।
अगस्त से शुरू होगी फिलम की शूटिंग
इस मूवी का निर्माण अगस्त में शुरू होगा और इसका निर्देशन मैट स्मूकलर करेंगे। स्मूकलर 2020 में आई फिल्म ‘वाइल्डफ्लावर’ के लिए जाने जाते हैं। फिल्म ‘रीसेट’ में प्रियंका एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं जो सुनसान जंगल में जागती है। उसे याद नहीं कि वह वहां कैसे पहुंची। उसके जीवित रहने का एकमात्र उपाय एक आकर्षक अजनबी पर भरोसा करना है। यह अजनबी शायद वैसा नहीं है जैसा वह खुद को बताता है।

स्मूकलर ने कहा, मैं एक ऐसी जोड़ी की तलाश में था जहां आकर्षण और अविश्वास सहजता से एक साथ मौजूद रह सकें। प्रियंका और ऑरलैंडो में एक अद्भुत क्षमता है कि वे आपको एक ही समय में दोनों बातों पर विश्वास दिला देते हैं।
इस फिल्म का निर्माण जॉन होएबर और एरिक होएबर अपनी कंपनी “फ्रैट्रिसाइडल फिल्म्स” के बैनर तले, माइकल लाजारोविच अपने ‘‘कैमिकली ऑल्टर्ड’’ और मैथ्यू रोड्स अपने ‘‘रोड्स एंटरटेनमेंट‘‘ के तहत करेंगे। प्रियंका इससे पहले फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आईं थीं।



