Wednesday, April 15, 2026
HomeLatest Newsअमेरिका की कार्रवाई पर भड़का ईरान, कहा- नाकेबंदी नहीं हटी तो फारस...

अमेरिका की कार्रवाई पर भड़का ईरान, कहा- नाकेबंदी नहीं हटी तो फारस की खाड़ी बंद कर देंगे, मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर

ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ गया है। ईरान के सैन्य कमांडर ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिकी नाकेबंदी नहीं हटी, तो वह फारस की खाड़ी, ओमान सागर और लाल सागर में आयात-निर्यात पूरी तरह रोक देगा। ईरान ने इसे युद्धविराम का उल्लंघन बताया है। पहले भी हमलों के दौरान ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य बंद कर चुका है। अमेरिकी कार्रवाई से क्षेत्रीय तनाव और वैश्विक व्यापार प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

Iran US Tension News : काहिरा। ईरान-अमेरिका तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। ईरान की संयुक्त सैन्य कमान के कमांडर अली अब्दुल्लाही ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों पर लगाई गई नाकेबंदी नहीं हटाई, तो ईरान फारस की खाड़ी, ओमान सागर और लाल सागर में अपने निर्यात और आयात को पूरी तरह बंद कर देगा।

ईरान की सरकारी मीडिया ने कमांडर अली अब्दुल्लाही के हवाले से कहा, ईरान अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता और हितों की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी नाकाबंदी युद्धविराम का उल्लंघन है।

इजराइल और अमेरिका ने जब ईरान पर हमले शुरू किए थे, तब ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को प्रभावी रूप से बंद कर दिया था। सोमवार को अमेरिका ने ईरानी बंदरगाह क्षेत्रों में प्रवेश करने या बाहर निकलने की कोशिश कर रहे जहाजों की नाकाबंदी शुरू कर दी और कहा कि वह फारस की खाड़ी में अन्य जहाजों के आवागमन की स्वतंत्रता में बाधा नहीं डालेगा।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular