Jaspal Rana Death News : नई दिल्ली। भारतीय निशानेबाजी जगत के लिए शुक्रवार का दिन बेहद दुखद रहा। देश के दिग्गज निशानेबाज और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। खिलाड़ी, कोच और खेल प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
जसपाल राणा ने अपने शानदार खेल करियर के दौरान देश को कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में गौरवान्वित किया। सक्रिय खेल जीवन को अलविदा कहने के बाद उन्होंने कोच की भूमिका निभाते हुए युवा निशानेबाजों को तराशने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करने का जिम्मा संभाला। उनके मार्गदर्शन में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपनी पहचान बनाई।
जानकारी के अनुसार, जसपाल राणा हाल ही में जर्मनी के म्यूनिख शहर से भारत लौट रहे थे। म्यूनिख से नई दिल्ली की उड़ान के दौरान उन्हें अचानक असहज महसूस होने लगा। विमान के दिल्ली पहुंचते ही उनकी तबीयत को देखते हुए उन्हें सीधे दक्षिण दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही खेल जगत में शोक की लहर फैल गई। कई खिलाड़ियों और खेल से जुड़े लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।



