Friday, June 12, 2026
HomeLatest Newsनीट विवाद पर सीजेपी का बड़ा ऐलान, लखनऊ में छात्रों संग प्रदर्शन...

नीट विवाद पर सीजेपी का बड़ा ऐलान, लखनऊ में छात्रों संग प्रदर्शन करेंगे अभिजीत दीपके, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज

अभिजीत दीपके के नेतृत्व वाली सोशल मीडिया आंदोलन कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने कथित नीट पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज कर दी है। दिल्ली और पुणे के बाद शुक्रवार को लखनऊ में प्रदर्शन होगा, जबकि 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है।

Abhijeet Deepke Protest : लखनऊ। सोशल मीडिया आंदोलन कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली और पुणे में दो सफल शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के बाद वह शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए छात्रों के साथ शुक्रवार को लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे। दीपके ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, दिल्ली और पुणे में दो सफल शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के बाद मैं लखनऊ के लिए निकल रहा हूं। वहां कल मैं छात्रों के साथ मिलकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करूंगा।

लखनऊ में छात्रों के साथ प्रदर्शन करेंगे अभिजीत दीपके

लखनऊ के ईको गार्डेन में शुक्रवार को एक विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम है जहां सीजेपी के समर्थक कथित नीट पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करेंगे। इससे पूर्व पुणे में दीपके ने प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए एक राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन शुरू किया और एक परीक्षा घोषणा पत्र जारी किया जिसमें पेपर लीक होने की स्थिति में छात्रों के लिए मुआवजे की मांग की गई है।

दीपके ने चेतावनी दी कि यदि प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो वे दिल्ली जाएंगे और 20 जून को विरोध प्रदर्शन करेंगे। दीपके ने पुणे में कहा कि नीट, सीबीएसई और सीयूईटी परीक्षा में शामिल हो रहे विद्यार्थियों को अन्याय का सामना करना पड़ा है और सरकार जवाबदेही तय करने में विफल रही है। उन्होंने कहा, आंदोलन की शुरुआत से ही हमारी एक ही मांग रही है और वह है धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा। एक करोड़ से अधिक विद्यार्थियों को अन्याय का सामना करना पड़ा है, लेकिन कोई भी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तय करना होगा कि एक करोड़ विद्यार्थी महत्वपूर्ण हैं या अक्षम मंत्री। उन्होंने कहा कि पुणे से देशव्यापी अभियान शुरू करने के साथ वे 20 जून को दिल्ली के जंतर मंतर पर एकत्र होने से पहले जयपुर, लखनऊ, अमृतसर और बेंगलुरु समेत विभिन्न शहरों में इस आंदोलन के तहत प्रदर्शन करेंगे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image