Friday, October 30, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessAnil Agarwal Son Dies: बेटे के निधन पर Vedanta Group के चेयरमैन...

Anil Agarwal Son Dies: बेटे के निधन पर Vedanta Group के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने शेयर की भावुक पोस्ट, बोले-‘उसकी ये इच्छा पूरी करूंगा’

वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का अमेरिका में निधन हो गया। 49 वर्षीय अग्निवेश स्कीइंग के दौरान घायल हुए थे और इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। वे वेदांता की कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड के निदेशक थे। बेटे के निधन पर अनिल अग्रवाल ने एक्स पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए गहरा दुख जताया और बेटे का सपना पूरा करने की बात कही।

Anil Agarwal Son Dies: वेदांता समूह के संस्थापक अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का अमेरिका में निधन हो गया. वह 49 वर्ष के थे. अग्निवेश वेदांता समूह की कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (TSPL) के निदेशक मंडल में शामिल थे. वह अमेरिका में स्कींग के दौरान घायल हो गए थे और उपचार के बीच दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई.

अनिल अग्रवाल ने किया भावुक पोस्ट

बेटे के निधन पर अनिल अग्रवाल ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर भावुक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा- आज मेरे जीवन का सबसे दुखद दिन है. अपने बच्चे को अलविदा कहने वाले माता-पिता के दर्द को शब्दों में बयान करना असंभव है. एक बेटे को अपने पिता से पहले नहीं जाना चाहिए. इस क्षति ने हमें इस कदर तोड़ दिया है.

बताया ये थी बेटे अग्निवेश की इच्छा ?

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन ने अपनी सोशल पोस्ट में बताया कि अग्निवेश आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में दृढ़ विश्वास रखता था. वह अक्सर कहता था, पापा, एक देश के तौर पर हमारे पास किसी चीज की कमी नहीं है. फिर हम कभी पीछे क्यों रहें?’

अनिल अग्रवाल ने बेटे की इच्छा को बताते हुए कहा कि हमारा एक साझा सपना था कि कोई भी बच्चा भूखा न सोए, किसी भी बच्चे को शिक्षा से वंचित न रखा जाए, हर महिला अपने पैरों पर खड़ी हो और हर युवा भारतीय को सार्थक काम मिले. मैंने अग्नि से वादा किया था कि हम जो भी कमाएंगे उसका 75% से अधिक हिस्सा समाज को वापस दे देंगे. आज मैं उस वादे को दोहराता हूं और पहले से भी सरल जीवन जीने का संकल्प लेता हूं.

बता दें कि अनिल अग्रवाल के 2 बच्चों में दिवंगत पुत्र अग्निवेश के अलावा पुत्री प्रिया शामिल हैं. प्रिया वेदांता के निदेशक मंडल में हैं और हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की चेयरपर्सन हैं.

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir में सुरक्षा बलों ने बड़ी आतंकी साजिश की नाकाम, सर्च ऑपरेशन के दौरान राजौरी में 4 kg IED बरामद

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image