Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsDonald Trump: पहले कार्रवाई की धमकी, अब फोन पर दोस्ताना बातचीत, ट्रंप...

Donald Trump: पहले कार्रवाई की धमकी, अब फोन पर दोस्ताना बातचीत, ट्रंप ने इस देश के राष्ट्रपति को व्हाइट हाउस में मिलने बुलाया

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो के प्रति अपना रुख बदलते हुए उन्हें व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया है। पहले मादक पदार्थ तस्करी को लेकर कार्रवाई की धमकी देने वाले ट्रंप ने अब फोन पर हुई सौहार्दपूर्ण बातचीत की बात कही।

Donald Trump ने हाल ही में कोलंबिया के राष्ट्रपति पर मादक पदार्थ बनाने और अमेरिका में उसे बेचने का आरोप लगाया था. इतना ही नहीं सैन्य कार्रवाई की धमकी भी दी थी. लेकिन, अब ट्रंप ने बुधवार को कोलंबिया के अपने समकक्ष गुस्तावो पेट्रो के बारे में अपना रुख अचानक बदलते हुए दक्षिण अमेरिकी देश के नेता को व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया है. उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच फोन पर सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई.

‘पेट्रो से ‘व्हाइट हाउस’ में मुलाकात होगी’

ट्रंप ने बुधवार रात को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो से बात करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात रही. पेट्रो ने मादक पदार्थ की स्थिति और हमारे बीच हुए अन्य मतभेदों को समझाने के लिए फोन किया था.’

उन्होंने कहा, ‘मैं उनसे फोन पर हुई बातचीत और उनके बातचीत के अंदाज की सराहना करता हूं. निकट भविष्य में उनसे मुलाकात को लेकर आशान्वित हूं. ट्रंप ने कहा कि पेट्रो से ‘व्हाइट हाउस’ में मुलाकात होगी.

ट्रंप ने पेट्रो पर लगाया था कोकीन बनाने और बेचने का आरोप

ट्रंप का यह बयान सप्ताहांत में वेनेजुएला में अमेरिकी अभियान के बाद आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने पेट्रो को लेकर आरोप लगाया था. उन्होंने पेट्रो पर आरोप लगाया था कि वह कोकीन बनाते हैं और अमेरिका में बेचते हैं. इस टिप्पणी के दौरान उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि अमेरिका कोलंबिया में कार्रवाई कर सकता है.

ये भी पढ़ें: Anil Agarwal Son Dies: बेटे के निधन पर Vedanta Group के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने शेयर की भावुक पोस्ट, बोले-‘उसकी ये इच्छा पूरी करूंगा’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image