Saturday, July 4, 2026
HomeIndiaक्या आज होगा वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू? 'New Chapter' पोस्ट से...

क्या आज होगा वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू? ‘New Chapter’ पोस्ट से बढ़ीं अटकलें

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच से पहले इंस्टाग्राम पर 'New Chapter' लिखकर पोस्ट साझा की है। इसके बाद उनके इंटरनेशनल डेब्यू की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि टीम मैनेजमेंट ने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जानिए वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर क्या हैं ताजा अपडेट और क्यों फैंस की निगाहें आज के मुकाबले पर टिकी हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच आज खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले से पहले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से क्रिकेट फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। वैभव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीर के साथ ‘New Chapter’ लिखकर स्टोरी शेयर की, जिसके बाद उनके इंटरनेशनल डेब्यू की अटकलें तेज हो गई हैं।हालांकि, भारतीय टीम प्रबंधन की ओर से अब तक वैभव के डेब्यू को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में सभी की निगाहें आज शाम 7 बजे मैनचेस्टर में होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले पर टिकी हैं।

मैच से पहले भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मॉर्ने मॉर्कल ने संकेत दिए थे कि टीम प्लेइंग-11 में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि टीम अपने खिलाड़ियों पर भरोसा रखती है और जल्दबाजी में बदलाव करने की जरूरत नहीं है। इसके बावजूद वैभव की सोशल मीडिया पोस्ट ने उनके डेब्यू की चर्चाओं को और हवा दे दी है।वैभव सूर्यवंशी इस समय आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ हैं। आयरलैंड सीरीज और इंग्लैंड के पहले टी-20 में उन्हें मौका नहीं मिला था। इसके बाद कई पूर्व क्रिकेटरों, जिनमें सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री और एबी डिविलियर्स शामिल हैं, ने युवा खिलाड़ी को मौका न दिए जाने पर अपनी राय भी रखी थी।

महज 15 साल 71 दिन की उम्र में भारतीय टीम में जगह बनाकर वैभव सबसे कम उम्र में टीम इंडिया के लिए चुने जाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है।हाल ही में वैभव ने इंडिया-ए की ओर से श्रीलंका-ए के खिलाफ सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया था। वहीं IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा, जिसके बाद उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वैभव की ‘New Chapter’ पोस्ट सचमुच उनके इंटरनेशनल करियर की नई शुरुआत साबित होती है या फिर फैंस को उनके डेब्यू के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image