Sunday, May 17, 2026
HomeLatest NewsUttarkashi Cloud Burst: उत्तरकाशी में बादल फटा, तेज सैलाब में बहे 9...

Uttarkashi Cloud Burst: उत्तरकाशी में बादल फटा, तेज सैलाब में बहे 9 मजदूर, राहत और बचाव कार्य में जुटी SDRF और पुलिस

Cloud Burst: उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलाई बैंड के पास शनिवार देर रात बादल फटने से भीषण सैलाब आ गया, जिसमें 8 से 9 मजदूर लापता हो गए। ये मजदूर सड़क निर्माण कार्य में लगे थे और मौके पर तंबू में ठहरे हुए थे।

Uttarkashi Cloud Burst: लगातार बारिश के बीच उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़कोट क्षेत्र में पालीगाड़ और ओजरी डाबरकोट के बीच सिलाई बैंड के पास बादल फटने से 8 से 9 मजदूर लापता हो गए। अधिकारियों ने यहां बताया कि शनिवार मध्यरात्रि 12 बजे के बाद हुई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, राज्य आपदा प्रतिवादन बल सहित अन्य एजेंसियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है.

बादल फटने से आए सैलाब में बहे 8 से 9 मजदूर

बड़कोट के थाना प्रभारी दीपक कठेत ने बताया कि सड़क निर्माण में लगे कुछ मजदूर तंबू लगाकर वहीं रह रहे थे और बादल फटने के दौरान तेज सैलाब आने पर वे बह गए हैं. उन्होंने बताया कि 8 से 9 लोगों के लापता होने की खबर है जिनकी खोजबीन के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है. ये सभी मजदूर नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं.

लगातार बारिश से यमुना का बढ़ा जलस्तर

बादल फटने के बाद से सिलाई बैंड के अलावा यमुनोत्री राजमार्ग 2 से 3 अन्य जगहों पर भी बंद है जिसे राष्ट्रीय राजमार्ग की टीम खोलने के प्रयास में जुटी है. वहीं, ओजरी के पास सड़क संपर्क टूट गया है. जिला आपदा नियंत्रण कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण यमुना नदी का भी जलस्तर बढ़ा हुआ है जबकि स्यानाचट्टी में भी कुपड़ा कुंशाला त्रिखिली मोटर पुल खतरे में आ गया है.

जानकारी में कहा गया है कि कुथनौर में भी अतिवृष्टि और बादल फटने के कारण स्थानीय ग्रामीणों की कृषि भूमि को नुकसान पहुंचने की सूचना है और खेतों में मलबा भर गया है. हांलांकि, कुथनौर मे फिलहाल किसी प्रकार की कोई जनहानि या पशुहानि की सूचना नहीं है.

सीएम पुष्कर धामी ने घटना पर जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, “उत्तरकाशी जिले के बड़कोट तहसील के सिलाई बैंड क्षेत्र में भूस्खलन की दुखद घटना में कुछ श्रमिकों के लापता होने की सूचना मिली है. SDRF, NDRF और अन्य टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर सघन राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। मैं इस मामले को लेकर लगातार संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हूं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular