Friday, October 30, 2026
HomeLatest Newsचीन-अमेरिका में बन गई बात, US ने घटाया टैरिफ, रेयर अर्थ एलिमेंट्स...

चीन-अमेरिका में बन गई बात, US ने घटाया टैरिफ, रेयर अर्थ एलिमेंट्स का मसला भी सुलझा, जानें किन-किन मुद्दों पर बनी सहमति

US-China Trade Deal: दक्षिण कोरिया में ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात के बाद अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते पर सहमति बन गई है। करीब दो घंटे चली इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर बात हुई।

US China Trade Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच करीब 2 घंटे तक चली बैठक सफल रही. दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता हो गया है. जिसके बाद अमेरिका ने चीन पर 10% टैरिफ कम करने का ऐलान किया है. इस समझौते के तहत चीन ने भी सोयाबीन खरीद और रेयर अर्थ एक्सपोर्ट सप्लाई को जारी रखने और फेंटानिल के अवैध व्यापार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बैठक शानदार थी. उन्होंने कहा शी चिनफिंग के साथ बातचीत के बाद चीनी वस्तुओं के आयात पर टैरिफ दरों 10% तक घटा रहे हैं. अब यह दर 57 प्रतिशत से घटकर 47% रह गई है.

रेयर अर्थ एलिमेंट्स का मामला सुलझा

अमेरिका और चीन के बीच सबसे अहम समझौता रेयर-अर्थ एक्सपोर्ट को लेकर हुआ है, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि ‘रेयर-अर्थ से जुड़ा मामला अब सुलझ गया है, आगे कोई रुकावट नहीं होगी.’ इसका का इस्तेमाल स्मार्टफोन, इलेक्ट्रिक वाहन और रक्षा प्रणालियों जैसी उन्नत तकनीकों के निर्माण के लिए किया जाता है. और इसकी वैश्विक आपूर्ति पर चीन का एकाधिकार है.

फेंटेनाइल पर कड़े कदम उठाने का भरोसा

ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, ‘बैठक बेहद शानदार रही. हम इस बात पर सहमत हुए हैं कि राष्ट्रपति शी फेंटेनाइल पर नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाएंगे, इसके साथ ही सोयाबीन की खरीद तुरंत शुरू होगी और चीन पर लगने वाले टैरिफ को 57% से घटाकर 47% किया जाएगा.’

गौरतलब है कि चीन 1 नवंबर से रेयर अर्थ एलिमेंट्स के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया था. इसके जवाब में अमेरिका ने भी इसी तारीख से चीन पर 100 % टैरिफ और साथ ही अन्य व्यापारिक प्रतिबंध लगाने की धमकी दी थी.

ये भी पढ़ें: IND W vs AUS W: आज सेमीफाइनल में भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, जीतने वाली टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image