Friday, October 30, 2026
HomeBiharBihar Election 2025: 'छठ पूजा कांग्रेस और राजद नेताओं के लिए नाटक',...

Bihar Election 2025: ‘छठ पूजा कांग्रेस और राजद नेताओं के लिए नाटक’, मुजफ्फरपुर में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, बोले-‘बिहार उन्हें माफ नहीं करेगा’

Bihar Election 2025: मुजफ्फरपुर रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस और राजद पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि छठ पूजा इन दलों के लिए ‘नाटक’ है और बिहार की जनता इस अपमान को कभी माफ नहीं करेगी। मोदी ने कहा कि छठ पूजा भक्ति और समानता का प्रतीक है तथा उनकी सरकार इसे यूनेस्को विरासत का दर्जा दिलाने की कोशिश कर रही है।

PM Modi in Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही चुनाव प्रचार तेज हो गया है. तमाम पार्टियों की तरफ से जनसभाओं और रैलियों का आयोजन किया जा रहा है. नेताओं के बीच लगातार बयानों के तीर दागे जा रहे हैं. वार पलटवार का सिलसिला भी लगातार चल रहा है. इसी कड़ी में गुरुवार को मुजफ्फरपुर रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस और RJD पर जमकर निशाना साधा है, उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में वोट पाने के लिए छठी मैया का अपमान कर रहे हैं.

छठ पूजा कांग्रेस और राजद नेताओं के लिए नाटक है: मोदी

मुजफ्फरपुर में पीएम मोदी ने दावा किया कि छठ पूजा कांग्रेस और राजद नेताओं के लिए ‘नाटक’ है लेकिन बिहार के लोग इस ‘अपमान’ को वर्षों तक नहीं भूलेंगे और न ही उन्हें माफ करेंगे. छठ पूजा अब दुनिया भर में प्रसिद्ध है और छठ के बाद यह बिहार का मेरा पहला दौरा है. यह पर्व न केवल भक्ति का प्रतीक है बल्कि समानता का भी प्रतीक है. यही कारण है कि मेरी सरकार इस पर्व को यूनेस्को विरासत का दर्जा दिलाने का प्रयास कर रही है.’

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘मैं यात्रा के दौरान छठ के गीत सुनता हूं. एक बार नागालैंड की एक लड़की द्वारा गाए गए इन गीतों में से एक को सुनकर मैं भावुक हो गया था. लेकिन जब आपका यह बेटा यह सुनिश्चित करने में व्यस्त है कि छठ को उसका उचित सम्मान मिले तब कांग्रेस-राजद के लोग इस त्योहार का उपहास उड़ा रहे हैं और इसे नाटक, नौटंकी कह रहे हैं.’

छठ को लेकर राहुल गांधी ने कही थी ये बात

दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को जिले में एक चुनावी रैली की थी और दिल्ली में यमुना के किनारे छठ पूजा के आयोजन का हवाला देते हुए कहा था कि एक तरफ यमुना नदी में गंदा पानी था और बगल में साफ पानी का तालाब बनाया गया था ताकि प्रधानमंत्री उसमें नहाकर ‘ड्रामा’ कर सकें, जबकि उन्हें छठ पूजा से कोई लेनादेना नहीं हैं.

राहुल गांधी ने कहा था कि इस बारे में जब पूरे हिंदुस्तान को पता चल गया तो प्रधानमंत्री मोदी छठ पूजा के इस आयोजन में नहीं गए. राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं. अब पीएम मोदी ने पलटवार करते हुए कहा है कि ‘देखिए, वोट मांगने के लिए ये लोग किस हद तक गिर सकते हैं. यह छठ पर्व का अपमान है, जिसे बिहार सदियों तक नहीं भूलेगा.’

ये भी पढ़ें: चीन-अमेरिका में बन गई बात, US ने घटाया टैरिफ, रेयर अर्थ एलिमेंट्स का मसला भी सुलझा, जानें किन-किन मुद्दों पर बनी सहमति

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image