Saturday, June 13, 2026
HomeLatest Newsअमेरिका और ईरान के बीच जल्द हो सकता है ऐतिहासिक समझौता! शहबाज...

अमेरिका और ईरान के बीच जल्द हो सकता है ऐतिहासिक समझौता! शहबाज शरीफ बोले- शांति बेहद करीब

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया कि अमेरिका और ईरान युद्ध समाप्त करने के लिए एक साझा मसौदे पर सहमत हो गए हैं और समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश जारी है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी कहा कि शांति समझौता अंतिम चरण में है, जिससे पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ी है।

US-Iran Peace Deal : इस्लामाबाद। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच शांति की उम्मीदें मजबूत होती दिख रही हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान युद्ध समाप्त करने के लिए एक साझा समझौते की शर्तों पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अब वार्ता में शामिल मध्यस्थ देश इस समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में काम कर रहे हैं। शरीफ ने कहा कि अमेरिका और ईरान एक ‘‘अंतिम, आपसी सहमति वाले मसौदे की शर्तों’’ पर राजी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने मध्यस्थता की कोशिशों में पहल की है और वह इन दोनों देशों के साथ मिलकर अगले कदमों पर काम कर रहा है।

शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, शांति कभी इतनी करीब नहीं रही, जितनी अब है। बातचीत में यह अहम प्रगति ऐसे समय में हुई है जब इस हफ्ते ईरान की अमेरिका और इजराइल के साथ तीन दिनों तक गोलीबारी हुई जिससे पश्चिम एशिया में बड़े पैमाने पर युद्ध छिड़ने का खतरा पैदा हो गया था।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि समझौता ‘‘लगभग अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है’’। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल के हफ्तों में कई बार कहा है कि देश समझौते के बहुत करीब हैं। उन्होंने अराघची की पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पर साझा किया।

अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ 28 फरवरी को शुरू किए गए युद्ध ने पश्चिम एशिया में उथल-पुथल मचा दी है और फारस की खाड़ी से तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति लगभग बंद हो गई है। सात अप्रैल से दोनों पक्षों में एक नाज़ुक युद्धविराम लागू है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image