Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsBanswara में न्यूक्लियर प्लांट को लेकर बवाल,जमीन खाली कराने गई पुलिस पर...

Banswara में न्यूक्लियर प्लांट को लेकर बवाल,जमीन खाली कराने गई पुलिस पर पथराव,छोड़ने पड़े आंसू गैस के गोले

जयपुर, बांसवाड़ा जिले के छोटी सरवन इलाके में प्रस्तावित परमाणु ऊर्जा संयंत्र के स्थल से लोगों को हटाने गई पुलिस पर शुक्रवार को पथराव कर दिया गया जिससे इलाके में तनाव पैदा हो गया.बांसवाड़ा के पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन ने बताया कि केंद्र सरकार की एक परियोजना के तहत छोटी सरवन इलाके में परमाणु ऊर्जा संयंत्र बनाया जाना है और पुलिस दल उस स्थल से स्थानीय लोगों को हटाने गया था, लेकिन उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया.उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बल का करना पड़ा प्रयोग

पुलिस ने बताया कि निर्माण स्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने चारदीवारी के निर्माण का विरोध करते हुए पथराव शुरू कर दिया.उसने बताया कि हालात को काबू में करने के लिए बल प्रयोग किया गया.

आंसू गैस के गोले दागे गए

हर्षवर्धन ने बताया,”भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए.कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.

स्थानीय लोगों की ये है मांग

पुलिस के अनुसार जिन परिवारों की जमीन प्रस्तावित संयंत्र के लिए अधिग्रहित की गई थी उन्हें दूसरी जगह जमीन दी गई है, लेकिन उनमें से कुछ ने अभी तक जमीन खाली नहीं की है.उसने बताया कि लोग, नए स्थान पर अस्पताल और अन्य सुविधाओं की मांग कर रहे हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image