Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Weather Update : राजस्थान में बारिश का दौर अभी रहेगा जारी,...

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में बारिश का दौर अभी रहेगा जारी, 3 से 6 अगस्त तक इन जिलों में होगी भारी बारिश,IMD ने जारी की चेतावनी

जयपुर,मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान अजमेर, बीकानेर और जोधपुर संभाग के कई जिलों में मानसून सक्रिय रहने और कहीं- कहीं भारी और कहीं अति भारी बारिश की प्रबल संभावना जताई है.वहीं बीते 24 घंटे की बात करें तो इस दौरान कुछ जगह भारी से बेहद भारी बारिश हुई.बीकानेर जिले के खाजूवाला में सबसे अधिक 19 सेंटीमीटर बारिश हुई.

कहां कितनी बारिश की गई दर्ज

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर में 14 सेंटीमीटर, खंडार (सवाई माधोपुर), चौमूं (जयपुर) और श्रीमाधोपुर (सीकर) में 12 सेंटीमीटर, जमवारामगढ़ और पावटा (जयपुर) में 11 सेंटीमीटर बारिश हुई.
बारिश प्रभावित क्षेत्र के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति रही.टोंक जिले के बोरखंडी कलां में एक स्थानीय बांध का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद निचले इलाकों में पानी भर गया.

3 अगस्त से बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां

इसके अनुसार आज झारखंड के ऊपर कम दबाव का एक क्षेत्र बन गया है.इसके अगले 48 घंटे में और तीव्र होने और मध्यप्रदेश से होकर राजस्थान की ओर आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है.इसके प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 3 अगस्त से भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की प्रबल संभावना है.इसका सर्वाधिक प्रभाव 4-5 अगस्त को राज्य के दक्षिणी-पूर्वी और पश्चिमी भागों में देखने को मिल सकता है.

4 से 6 अगस्त के बीच यहां होगी बारिश

इस दौरान कोटा, उदयपुर संभाग में 4 अगस्त को कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश और एक दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश (200 मिलीमीटर से अधिक) होने की प्रबल संभावना है.इसके अलावा जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 4 से 6 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं भारी तथा कहीं-कहीं अति भारी बारिश के आसार हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image