Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsShivraj Singh Chouhan: गुजरात दौरे पर साथ गई पत्नी को भूल रवाना...

Shivraj Singh Chouhan: गुजरात दौरे पर साथ गई पत्नी को भूल रवाना हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, रास्ते में याद आया तो काफिले के साथ लौटे, वेटिंग रूम में इंतजार करती रहीं साधना

Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गुजरात दौरे के दौरान एक दिलचस्प वाकया सामने आया है. शनिवार, 19 जुलाई को जूनागढ़ से राजकोट रवाना होते वक्त वे जल्दबाजी में अपनी पत्नी साधना सिंह को वहीं छोड़कर निकल गए। काफिला जब एक किलोमीटर दूर पहुंचा, तभी उन्हें याद आया कि पत्नी साथ नहीं हैं। उन्होंने तुरंत काफिले को रोका और वापस जूनागढ़ लौटे।

Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गुजरात दौरे के दौरान एक दिलचस्प वाकया सामने आया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. शनिवार 19 जुलाई को जब वे जूनागढ़ से राजकोट के लिए रवाना हुए, तो जल्दबाज़ी में वे अपनी पत्नी साधना सिंह को वहीं छोड़कर निकल गए. रिपोर्ट्स के अनुसार, 1 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद रास्ते में उन्हें याद आया कि पत्नी साथ नहीं हैं, तो उन्होंने तुरंत काफिले को बीच रास्ते रोका और जूनागढ़ की वापस लौटे. वापस पहुंचने पर वे प्रतीक्षालय में बैठी अपनी पत्नी साधना सिंह से मिले, जो उनके लौटने का इंतज़ार कर रही थीं. इस घटनाक्रम की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.

बार-बार घड़ी देख रहे थे शिवराज

शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुजरात के सरकारी और धार्मिक दौरे पर थे. सुबह उन्होंने अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए और गिर के जंगलों में शेरों को देखने भी पहुंचे. दोपहर बाद उन्हें मूंगफली अनुसंधान केंद्र में कार्यक्रम में शामिल होना था, वहां उन्होंने किसानों और ‘लखपति दीदी’ योजना से जुड़ी महिलाओं से बातचीत की. कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह की नजरें लगातार घड़ी पर थीं. मंच से उन्होंने कहा, “राजकोट का रास्ता खराब है, अगली बार फुर्सत से आऊंगा.” इसके बाद उन्होंने अपना भाषण संक्षेप में खत्म किया और 22 गाड़ियों के काफिले के साथ तेजी से रवाना हो गए.

पत्नी को वापस लेने काफिले के साथ लौटे शिवराज

शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह गिरनार दर्शन के लिए थोड़ी देर के लिए रुक गई थीं और दर्शन के बाद प्रतीक्षालय में पहुंच गईं. लेकिन शिवराज सिंह चौहान का काफिला राजकोट की ओर रवाना हो चुका था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रास्ते में जब शिवराज को याद आया कि पत्नी उनके साथ नहीं है, तो उन्होंने तुरंत फोन पर संपर्क किया और पूरे काफिले को लेकर वापस लौटे. इसके बाद वे पत्नी को साथ लेकर राजकोट के लिए रवाना हुए.

पूरे गुजरात दौरे के दौरान शिवराज सिंह और उनकी पत्नी साधना गिर नेशनल पार्क पहुंचे. गिर नेशनल पार्क में उन्होंने दूरबीन से शेरों का दीदार किया। गिर में ही शिवराज सिंह चौहान ने अपने काम भी निपटाए.

ये भी पढ़ें: Ahmedabad में परिवार के 5 लोगों ने मौत को लगाया गले, घर में मिले पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव, जांच में जुटी पुलिस

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image