Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsChatGPT, X, फेसबुक समेत कई साइट्स डाउन, यूजर्स को इस्तेमाल करने में...

ChatGPT, X, फेसबुक समेत कई साइट्स डाउन, यूजर्स को इस्तेमाल करने में आ रही परेशानी, जानें आखिर क्या है इसकी वजह ?

Cloudflare Outage: X (ट्विटर), फेसबुक समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और Spotify मंगलवार को अचानक डाउन हो गए. बड़ी संख्या में यूजर्स ने एप्लिकेशन को उपयोग करने में परेशानी की शिकायत की. इसके पीछे वजह CloudFlare नाम की वेबसाइट के डाउन होने को माना जा रहा है.

क्लाउडफ्लेयर क्या है ?

क्लाउडफ्लेयर एक प्रमुख इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है, जो वैश्विक स्तर पर लाखों वेबसाइटों और ऑनलाइन सेवाओं को तकनीकी सुरक्षा और स्थिरता प्रदान करती है। यह ऐसी उन्नत तकनीक उपलब्ध कराती है जो वेबसाइटों को साइबर हमलों से सुरक्षित रखती है, उनके डेटा को बचाती है और भारी ट्रैफिक के दौरान भी वेबसाइटों को तेज़ और बिना रुकावट के चलने में मदद करती है. सर्वर डाउन होने की जानकारी देने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर भी बंद है.

क्लाउडफेटर की तरफ से कही गई ये बात

क्लाउडफेयर ने एक बयान में कहा कि उसे एक समस्या की जानकारी है और वह इसकी जांच कर रहा है. हम इस समस्या के पूरे प्रभाव को समझने और इसे कम करने के लिए काम कर रहे हैं. जल्द ही और अपडेट दिए जाएंगे.

डाउनडिटेक्टर के अनुसार, दुनियाभर में X के कई यूजर्स को वेब और एप दोनों वर्जन पर एक्सेस करने और पोस्ट रिफ्रेश करने में परेशानी हुई. लगभग 43% लोगों को पोस्ट देखने में समस्याएं हुईं. वहीं 23% लोगों को बेवसाइट का इस्तेमाल करने में परेशानी आईं और लगभग 24% ने बताया कि उन्हें वेब कनेक्शन में दिक्कत हुईं.

ये भी पढ़ें: भारतीय महिला क्रिकेट टीम नहीं खेलेगी बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज, BCCI की तरफ से कही गई ये बात

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image