Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsAnmol Bishnoi News: लॉरेंस बिश्नोई के भाई गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को लाया...

Anmol Bishnoi News: लॉरेंस बिश्नोई के भाई गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को लाया जा रहा भारत, बाबा सिद्दीकी, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में वांटेड

Anmol Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के भाई अनमोल विश्नोई को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। वह NCP नेता बाबा सिद्दीकी, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड और सलमान खान के घर पर गोलीबारी समेत कई मामलों में वांछित है. उसके खिलाफ देशभर में कई केस दर्ज हैं और केंद्र सरकार तय करेगी कि किस एजेंसी को उसकी पहली हिरासत मिलेगी।

Anmol Bishnoi News: भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है. अनमोल विश्नोई NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का मुख्य आरोपी है. पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिका से विश्नोई को लेकर रवाना हुआ विमान बुधवार सुबह करीब 10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगा. वो अप्रैल 2024 में अभिनेता सलमान खान के आवास पर गोलीबारी से संबंधित मामले में भी वांछित है.

केंद्र सरकार तय करेगी हिरासत

अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने बिश्नोई के प्रत्यर्पण के बारे में 2 प्रस्ताव भेजे थे. उन्होंने बताया कि गैंगस्टर के खिलाफ देशभर में कई मामले दर्ज हैं और केंद्र सरकार यह तय करेगी कि उसे पहले किस एजेंसी की हिरासत में भेजा जाए. यह एक बहु-एजेंसी अभियान था और भारत लाए जाने के बाद मुंबई पुलिस भी अपने मामलों में उसकी हिरासत मांगेगी.

NIA ने 10 लाख का इनाम किया था घोषित

इस महीने की शुरुआत में जांच एजेंसियों को सूचना मिली थी कि बिश्नोई को कनाडा में हिरासत में लिया गया है. पता चला था कि वह अक्सर अमेरिका से कनाडा आता जाता रहता था. उसके पास कथित तौर पर एक रूसी पासपोर्ट था, जो उसने जाली दस्तावेज़ों के आधार पर हासिल किया था. पिछले साल नवंबर में अनमोल बिश्नोई को अमेरिका में अधिकारियों ने हिरासत में लिया था. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.

सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी शामिल था

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 2022 में गोली मारकर की गई हत्या में भी अनमोल बिश्नोई का नाम सामने आया था. NCP नेता और बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने बताया कि उन्हें एक ईमेल मिला है जिसमें बताया गया है कि अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से ‘निकाल’ दिया गया है. उन्होंने कहा इसका मतलब है कि वह अमेरिका में नहीं है और उसे भारत लाकर उसके अपराधों के लिए मुकदमा चलाया जाना चाहिए.’

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर, 2024 की रात उनके बेटे जीशान के बांद्रा स्थित कार्यालय के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में अनमोल के बड़े भाई लॉरेंस बिश्नोई (जो जेल में है) के गिरोह से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image