Tuesday, July 21, 2026
HomeLatest Newsहाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, जयपुर-दिल्ली हाईवे समेत इन रूट्स पर...

हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, जयपुर-दिल्ली हाईवे समेत इन रूट्स पर बढ़ा टोल

Toll Tax Hike: एनएचएआई ने जयपुर से होकर गुजरने वाले कई प्रमुख टोल प्लाजा पर टोल शुल्क बढ़ा दिया है। नई दरें लागू होने के बाद कार, बस, ट्रक और अन्य व्यावसायिक वाहनों को अधिक टोल देना होगा। जानिए किन-किन टोल प्लाजा पर बढ़ी दरें।

Toll Tax Hike: जयपुर से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर सफर अब महंगा हो गया है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने प्रदेश के कई प्रमुख टोल प्लाजा पर टोल शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है. नई दरें सोमवार रात 12 बजे से लागू हो गई हैं. इस बढ़ोतरी का सबसे अधिक असर ट्रक, बस, लॉरी और अन्य व्यावसायिक वाहनों पर पड़ेगा.

इन टोल प्लाजा पर बढ़ी दरें

नई टोल दरें जयपुर-दिल्ली पुराना हाईवे पर मनोहरपुर टोल प्लाजा, अजमेर-आगरा कनेक्टिंग रिंग रोड के सीतारामपुरा टोल प्लाजा और जयपुर-सीकर बाइपास के टाटियावास टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों को अब ज्यादा टोल देना होगा.

जयपुर-दिल्ली मार्ग पर बढ़ा टोल

कार, जीप और वैन जैसे निजी वाहनों के लिए टोल शुल्क में 5 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. वहीं लाइट कमर्शियल व्हीकल, मिनी ट्रक, टेंपो, बस और भारी व्यावसायिक वाहनों के लिए टोल शुल्क 5 रुपये से 30 रुपये तक बढ़ाया गया है.

इसके अलावा शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर निजी कार, जीप और वैन के लिए टोल शुल्क 195 रुपये से बढ़ाकर 215 रुपये कर दिया गया है. यानी इस मार्ग से यात्रा करने वाले निजी वाहन चालकों को अब 20 रुपये अतिरिक्त टोल देना होगा.

व्यावसायिक वाहनों पर अधिक असर

टाटियावास (जयपुर-सीकर बाइपास) और सीतारामपुरा (रिंग रोड) टोल प्लाजा पर मुख्य रूप से व्यावसायिक वाहनों के लिए टोल शुल्क बढ़ाया गया है. इन मार्गों पर निजी वाहनों के लिए टोल दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

परिवहन लागत बढ़ने की आशंका

टोल दरों में वृद्धि से परिवहन कंपनियों और व्यावसायिक वाहन संचालकों की लागत बढ़ेगी. इसका असर माल ढुलाई और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं की परिचालन लागत पर भी पड़ सकता है. NHAI की ओर से जारी नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं और संबंधित टोल प्लाजा पर संशोधित शुल्क के अनुसार वसूली शुरू हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: ‘संसद भारत के युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो इसका क्या मतलब ‘, ओम बिरला से मुलाकात के बाद बोले राहुल गांधी


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image