Thursday, July 16, 2026
HomeLatest NewsTMC की राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक का इस्तीफा, ममता बनर्जी को एक...

TMC की राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक का इस्तीफा, ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका

Koel Mallick Resignation: तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने शपथ लेने के 101 दिन बाद राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सभापति सी.पी. राधाकृष्णन को भेजे पत्र में इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया, लेकिन कारण नहीं बताया।

Koel Mallick Resignation: पूर्व सीएम ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है. पार्टी की राज्यसभा सांसद और टॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन को भेजा है.

राज्यसभा चेयरमैन को भेजे पत्र में कही ये बात

राज्यसभा चेयरमैन को लिखे पत्र में कोयल मल्लिक ने इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया है. साथ ही उन्होंने राज्यसभा के सभी सदस्यों और अधिकारियों का सहयोग एवं समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया.

6 अप्रैल को ही ली थी शपथ

कोयल मल्लिक ने 6 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली थी. आज यानि 16 जुलाई को उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया. हालांकि, उन्होंने अपने पत्र में इस्तीफे के पीछे कोई कारण नहीं बताया है और अभी तक पार्टी की ओर से भी इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

कोयल मल्लिक, जिनका वास्तविक नाम रुक्मिणी मल्लिक है, बंगाली फिल्म उद्योग की चर्चित अभिनेत्री हैं और टॉलीवुड में उन्हें “टॉली-क्वीन” के नाम से भी जाना जाता है. उनका इस्तीफा ऐसे समय आया है जब तृणमूल कांग्रेस पहले से ही आंतरिक राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर रही है. हाल ही में वरिष्ठ नेता मदन मित्रा ने भी पार्टी छोड़ दी थी.

TMC के 4 राज्यसभा सांसद दे चुके इस्तीफा

कोयल मल्लिक के इस्तीफे के साथ ही राज्यसभा से इस्तीफा देने वाले तृणमूल कांग्रेस के सांसदों की संख्या 4 हो गई है. इससे पहले सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक भी राज्यसभा की सदस्यता छोड़ चुके हैं. इन इस्तीफों के बाद राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसदों की संख्या घटकर 9 रह गई है.

ये भी पढ़ें: सवाईमाधोपुर में पैसे गुम होने के शक में छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली शिक्षिका निलंबित, जानें मामले पर क्या बोले शिक्षा मंत्री


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image