Wednesday, June 10, 2026
HomeIndiaपहले सोनिया और ममता की मुलाकात, अब राहुल गांधी से मिले अभिषेक...

पहले सोनिया और ममता की मुलाकात, अब राहुल गांधी से मिले अभिषेक बनर्जी, TMC के कांग्रेस में विलय की अटकलें तेज

TMC Congress Merger: दिल्ली में राहुल गांधी और अभिषेक बनर्जी की मुलाकात के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कांग्रेस में विलय की अटकलें तेज हो गई हैं। इससे पहले ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। हालांकि विलय को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

TMC Congress Merger : दिल्ली में बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मुलाकात की है. दोनों की यह मुलाकात दिल्ली के 10 जनपथ आवास पर हुई. यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब TMC में लगातार बगावती सुर बुलंद हो रहे हैं. पार्टी नेताओं के इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है. ऐसे में सियासी गलियारों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि TMC का कांग्रेस में विलय हो सकता है.

अभिषेक के हाथ में थी मोटी फाइल

बताया जा यह भी जा रहा है कि जब अभिषेक बनर्जी राहुल गांधी से मिलने पहुंचे तो उनके हाथ में एक मोटी फाइल थी. इस फाइल में दोनों पार्टी के विलय से संबंधित दस्तावेज होने की भी बात कही जा रही है. हालांकि फिलहाल इसको लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

एक दिन पहले सोनिया गांधी और ममता बनर्जी की मुलाकात

इससे एक दिन पहले TMC प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की थी. दोनों नेताओं के बीच विपक्षी गठबंधन को और मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने की रणनीति पर चर्चा हुई थी.

TMC से निष्कासित नेता का बड़ा बयान

TMC के कांग्रेस में विलय की अटकलों के बीच पार्टी से निष्कासित नेता रिजू दत्ता का भी बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि ममता दीदी के पास अब बस यही ऑप्शन बचा है कि वे TMC को INC में मिला दें! कम से कम, उनकी नेशनल पहचान तो बनेगी, और बंगाल में माइनॉरिटी वोट बैंक बिखरने के बजाय उनके पीछे लामबंद हो सकता है. अभी के पॉलिटिकल माहौल में अभिषेक बनर्जी के लिए कोई जगह नहीं है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image