Wednesday, June 10, 2026
HomeLatest Newsफुटबॉल विश्व कप से पहले सुरक्षा हाई अलर्ट पर, स्टेडियमों के ऊपर...

फुटबॉल विश्व कप से पहले सुरक्षा हाई अलर्ट पर, स्टेडियमों के ऊपर ड्रोन उड़ाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

फुटबॉल विश्व कप के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने ड्रोन खतरों को देखते हुए सख्त इंतजाम किए हैं। 11 अमेरिकी शहरों में होने वाले मैचों के दौरान स्टेडियमों के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना, ड्रोन जब्ती और आपराधिक कार्रवाई हो सकती है।

USA World Cup Security : न्यूयॉर्क। स्टेडियम के ऊपर मंडराते ड्रोन की आवाज भले ही दर्शकों के लिए महज एक असुविधा लगती हो, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां इन्हें लंबे समय से संभावित बड़े खतरे के रूप में देखती रही हैं। आधुनिक तकनीक से लैस ड्रोन अब केवल फोटोग्राफी और निगरानी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इन्हें सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती माना जा रहा है। फुटबॉल विश्व कप शुरू होने वाला है इसलिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है और 11 अमेरिकी शहरों में होने वाले 78 मुकाबलों के दौरान स्टेडियम के ऊपर या पास ड्रोन उड़ाने के लिए शून्य सहिष्णुता की नीति है।

अधिकारियों ने सुपर बाउल और दूसरे बड़े कार्यक्रमों के दौरान इस्तेमाल होने वाले ड्रोन रोधी उपायों को बढ़ा दिया है जबकि कांग्रेस ने कानून प्रर्वतन एजेंसियों को ड्रोन को इलेक्ट्रॉनिक रूप से अक्षम करने या उन्हें मार गिराने के लिए अधिक अधिकार दिए हैं। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की आयुक्त जेसिका टिश ने कहा, ‘‘यूक्रेन युद्ध ड्रोन प्रोद्यौगिकी के लिए परीक्षण का मैदान बन गया है और अगर कोई खतरा है जो मुझे रात में सोने नहीं देता तो वह ड्रोन से है।’’

कांग्रेस ने राज्य और स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को दिसंबर में किसी खतरनाक ड्रोन को नियंत्रित करने या जरूरत पड़ने पर उसे मार गिराने की हरी झंडी दी है। हालांकि पहला विकल्प उन्हें इलेक्ट्रॉनिक रूप से अक्षम करना और सुरक्षित रूप से उतारना होगा। मुख्य संघीय एजेंसियों के पास यह अधिकार पहले से ही था। संघीय विमानन प्रशासन विश्व कप मुकाबलों और प्रशंसकों से जुड़े कार्यक्रम के दौरान भीड़भाड़ वाले स्टेडियमों के आसपास और ऊपर के वायुक्षेत्र पर प्रतिबंध लगा देगा। नियम तोड़ने वालों पर एक लाख डॉलर तक का जुर्माना लग सकता है और उनके ड्रोन जब्त किए जा सकते हैं।

किसी मैच के आयोजन स्थल के तीन मील के अंदर ड्रोन उड़ाने पर आपराधिक आरोप भी लग सकते हैं लेकिन यह सजा शायद किसी पक्के इरादे वाले आतंकवादी को रोक नहीं पाएगी। एफबीआई ने पिछले सात वर्षों में ड्रोन से निपटने की अपनी क्षमता बढ़ाने, ड्रोन को जल्दी पहचानने और उन पर नियत्रंण करने के लिए जरूरी तकनीक में काफी निवेश किया है और अधिकारी पहले से ही बड़ी प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों में इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image