Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsJaipur में दिखा पुलिस का अमानवीय चेहरा,बेटे के सामने पिता को पीटा,पैर...

Jaipur में दिखा पुलिस का अमानवीय चेहरा,बेटे के सामने पिता को पीटा,पैर पकड़ता रहा बेटा लेकिन नहीं रुके पुलिसकर्मी,बुजुर्ग महिला से की हाथापाई,देखें Video

जयपुर में पुलिस का अमानवीय चेहरा देखने को मिला है. जहां जयसिंहपुरा में दंपति के विवाद को लेकर पहुंची पुलिस ने बेटे के सामने ही उसके पिता से मारपीट कर दी.बेटे ने पुलिस वालों को रोकने की कोशिश की लेकिन वो नहीं रुके.यहां तक की पुलिस मारपीट करने के बाद 4 लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई.परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया की चिरंजीलाल का अपनी पत्नी डिंपल से काफी समय से विवाद चल रहा था.मंगलवार को डिंपल भांकरोटा थाना पुलिस के साथ घर आई.उस वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था.उनकी गैर मौजूदगी में डिंपल ने घर का ताला तोड़ने की कोशिश की,जब इस बात की खबर पड़ोसियों के जरिए पति चिरंजीलाल को मिली तो वह घर पहुंचा और पत्नी,पुलिसकर्मियों से ताला तोड़ने का कारण पूछा.बस इतना पूछते ही पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.

परिजनों ने बताया-पिता के साथ मारपीट होने पर बेटे गौरांश शर्मा ने एक पुलिसकर्मी का पैर पकड़कर पिता छुड़ाने की कोशिश की.लेकिन वह नहीं रुके,इस दौरान परिवार की महिलाओं ने भी पुलिसकर्मियों को रोकने की कोशिश की तो महिला पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग महिला के साथ हाथापाई करना शुरू कर दिया.यही नहीं पुलिसकर्मी चिरंजीलाल के पिता शंकर लाल शर्मा, चाचा रमेश शर्मा और भाई बाबूलाल शर्मा को गिरफ्तार कर थाने ले आई.पुलिसकर्मियों की मारपीट से चिरंजीलाल के हाथ पर गंभीर चोट लगी और उसकी आंख में भी सूजन है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image