Friday, October 30, 2026
Homechunavi halchalLok Sabha Election 2024: Rahul Gandhi ने PM Modi को बताया भ्रष्टाचार...

Lok Sabha Election 2024: Rahul Gandhi ने PM Modi को बताया भ्रष्टाचार का चैंपियन,कहा-‘चुनावी बॉण्ड सबसे बड़ी वसूली योजना’,जानें और क्या बोले ?

गाजियाबाद, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि चुनावी बॉण्ड योजना दुनिया की सबसे बड़ी वसूली योजना है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘भ्रष्टाचार के चैंपियन’ हैं.समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने यह दावा भी किया कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 150 से आधिक सीट नहीं आ रही हैं.

Image Source : PTI

”गाजियाबाद से गाजीपुर तक सफाया हो जाएगा”

अखिलेश यादव ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा का गाजियाबाद से गाजीपुर तक सफाया हो जाएगा.उन्होंने यह भी कहा कि ‘एनडीए’ (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ) को ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) हराएगा.

Image Source : PTI

चुनावी बॉण्ड को लेकर साधा निशाना

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हालिया साक्षात्कार का हवाला देते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनावी बॉण्ड योजना राजनीति को साफ करने के लिए लाई गई थी.अगर ऐसा है तो उच्चतम न्यायालय ने इसे रद्द क्यों किया? उन्होंने आरोप लगाया, ‘चुनावी बॉण्ड योजना दुनिया की सबसे बड़ी वसूली योजना है. प्रधानमंत्री चाहे भी कितनी भी सफाई दे दें, लोग जानते हैं कि वह भ्रष्टाचार के चैंपियन हैं.असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है.”

Image Source : PTI

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image