Saturday, July 27, 2024
Homeभारतयह है दुनिया का सबसे अमीर भिखारी...

यह है दुनिया का सबसे अमीर भिखारी…

दुनिया के सबसे अमीर व्‍यक्ति, भारत के सबसे अमीर व्‍यक्ति और एशिया के अरबपतियों के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा। लेकिन क्‍या एक भिखारी के बारे में कभी सुना है, जिसके पास करोड़ों की दौलत हो? वैसे तो भिखारी का नाम सुनते ही दिमाग में ऐसा व्यक्ति आता है, जिसके पास ना रहने के लिए घर हो, कपड़े गंदे हो और वह आर्थिक रूप से कमजोर हो, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे अमीर भिखारी कौन है? कहां रहता है? उसकी कुल संपत्ति कितनी है? आज हम आपको दुनिया के सबसे अमीर भिखारी भरत जैन के बारे में बताने जा रहे हैं।

भरत दुनिया का सबसे अमीर भिखारी है और इसके पास 7 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की संपत्ति है। इतनी संपत्ति होने के बावजूद भरत जैन मुंबई की संड़कों पर भीख मांगता हैं। वो 10 से 12 घंटे में प्रति दिन 2 हजार रुपये से लेकर 2500  रुपये जुटा लेता हैं।  आपको बता दें कि वो भीख मांगकर हर महीने 60,000-75,000 रुपए कमाता हैं। उसके पास मुंबई में 1.2 करोड़ रुपए की क़ीमत वाला एक फ्लैट है। भरत मुंबई की कई सड़कों पर भीख मांगता है। जानकारी के अनुसार गरीबी के कारण उसकी पढ़ाई नहीं हो सकी, इसके बाद वह मुंबई में भीख मांगने लगा। दुनिया के सबसे अमीर भिखारी भरत जैन के परिवार में पत्नी, 2 बच्चे, 1 भाई और पिता हैं।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments