Saturday, May 30, 2026
HomeIndiaकुत्ते को कार से कुचला, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने...

कुत्ते को कार से कुचला, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में कार चालक द्वारा एक कुत्ते को कुचलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी सम्बन्ध में विकासपुरी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

आपको बता दें भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। अपने ट्वीट में उन्होंने कार का नंबर शेयर कर दिल्ली पुलिस से कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता सड़क पर बैठा है तभी काले रंग की एसयूवी कार के चालक ने अगला पहिया कुत्ते पर चढ़ा दिया। वीडियो में कुत्ता दर्द से कराहता दिख रहा है और उठ भी नहीं पा रहा है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा कि पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में विकासपुरी पुलिस थाने को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image