Tesla Model Y: टेस्ला ने भारत में अपने Model Y की कीमतों में बदलाव कर दिया है. प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट अब 50.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में आएगा. 5 सीटों वाली इस इलेक्ट्रिक SUV की डिलीवरी जुलाई 2026 से शुरू होगी. इस लॉन्च के साथ ही कंपनी ने भारत में अपने पोर्टफोलियों में भी बदलाव किया है. टेस्ला ने 67.89 लाख (एक्स शोरुम) की कीमत वाले लॉन्ग रेंज प्रीमियम RWD वेरिएंट को बंद कर दिया है. इसके साथ ही भारत में मॉडल Y के अब 2 वैरिएंट ही उपलब्ध हैं. एक 5 सीटों वाला Y प्रीमियम RWD और दूसरा 6 सीटों वाला मॉडल YL प्रीमियम AWD.
मॉडल वाई की रेंज और खासियत
मॉडल वाई प्रीमियम आरडब्ल्यूडी 500 KM तक की WLTP सर्टिफाइड रेंज देती है. यह इलेक्ट्रिक SUV 5.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है. इसकी अधिकतम गति 201 किमी प्रति घंटा है. इस कार में 64 kWh की बैटरी दी गई है. जो 299 एचपी की पावर देती है. यह EV टेस्ला सुपरचार्जर से 175 किलोवाट तक की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी के अनुसार, आइडियल कंडिशंस में यह 15 मिनट में 238 किमी तक की रेंज हासिल कर सकती है.
मॉडल वाई का इंटीरियर और फीचर्स
मॉडल वाई प्रीमियम RWD ऑल ब्लेक या जेन ग्रे इंटीरियर थीम के साथ मिलता है. कार में पावर फोल्डिंग रियर सीटों के साथ आती है, जो 2138 लीटर तक का कार्गों स्पेस देती है. कार में फ्रंट में 16 इंच का टचस्क्रीन और पीछे बैठने वालों के लिए 8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. अन्य विशेषताओं में पैनोरमिक ग्लास रूफ, पावर टेलगेट, एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, वायरलेस चार्जिंग, एकॉस्टिक ग्लास और पावर रिक्लाइनिंग और फोल्डिंग रियर सीटें शामिल हैं.
मॉडल वाई की कीमत
भारत में पहली बार टेस्ला ने Model Y को 59.89 लाख रुपये के स्टार्टिंग प्राइज पर पेश किया था. अब इस वेरिएंट की कीमत करीब 9 लाख रुपए कम कर दी गई है. यानि अब इस कार की कीमत 50.89 लाख रुपये हो गई है. टेस्ला Model YL की कीमतें 61.99 लाख रुपए से शुरू होती है. यानि एंट्री लेवल टेस्ला मॉडल वाई अब लॉन्ग व्हीलबेस वाले वेरिएंट से करीब 11.1 लाख रुपए सस्ता है.
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का किया निरीक्षण, आमजन से सीधे बात कर जानी समस्याएं



