Thursday, November 19, 2026
HomeLatest NewsBikaner में भीषण सड़क हादसा, निजी बस और कार की भिड़ंत, मां-बेटी...

Bikaner में भीषण सड़क हादसा, निजी बस और कार की भिड़ंत, मां-बेटी समेत 3 की मौत

राजस्थान के बीकानेर जिले में शुक्रवार को एक सड़क हादसा हो गया. जहां एक निजी बस और कार की भिड़ंत हो गई. जिसमें एक मां-बेटी सहित 3 लोगों की मौत हो गई.हादसा आज सुबह बीकानेर-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के कीतासर गांव के पास हुआ.

पुलिस ने दी ये जानकारी

थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बस जयपुर जा रही थी, जबकि कार विपरीत दिशा से आ रही थी. उन्होंने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार लोग कार में ही फंस गए. उन्हें कार काटकर बाहर निकाला गया.

हादसे में मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान राजियासर निवासी बाला कंवर के रूप में हुई है. चालक पडिहारा निवासी आरिफ की भी मौत हो गई है. युवती बुल्ली कंवर पुत्री बाला कंवर गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image