Sunday, May 31, 2026
HomeLatest NewsRajasthan: पूर्व विधायक बलजीत यादव के ठिकानों पर ED की छापेमारी, जयपुर,...

Rajasthan: पूर्व विधायक बलजीत यादव के ठिकानों पर ED की छापेमारी, जयपुर, दौसा समेत कई स्थानों पर रेड, जानें क्या है मामला ?

जयपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव के कई ठिकानों पर छापेमारी की है. छापेमारी की कार्रवाई फिलहाल जारी है. ईडी की टीमों ने जयपुर, दौसा और हरियाणा के रेवाड़ी में कुल 9 स्थानों पर छापेमारी की है.

किस मामले में चल रही छापेमारी

पूर्व विधायक बलजीत यादव पर आरोप है कि उन्होंने विधायक कोष में मिलने वाली राशि में अनियमितता और राजस्थान के स्कूलों में खेल सामग्री की आपूर्ति में बड़े घोटाले का आरोप है. उन्होंने सरकारी स्कूल को क्रिकेट का सामान वितरित किया था जिसके जरिए 3.72 करोड़ का घोटाला किया. इस मामले में ACB केस दर्ज कर चुकी है.

ED अधिकारियों ने दी ये जानकारी

ED अधिकारियों के अनुसार बहरोड़ (राजस्थान) के पूर्व निर्दलीय विधायक बलजीत सिंह के खिलाफ जयपुर और दौसा और हरियाणा के रेवाड़ी में कुल 9 स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं. यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत की जा रही है और मामला स्कूलों को खेल उपकरण की आपूर्ति की आड़ में विधायक निधि के कथित गबन से संबंधित है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image