Thursday, May 28, 2026
HomeIndiaTata Tiago Facelift नये लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, पेट्रोल...

Tata Tiago Facelift नये लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, पेट्रोल के साथ CNG और EV ऑप्शन, जानें कीमत

Tata Tiago Facelift Launched: टाटा मोटर्स ने नई Tata Tiago फेसलिफ्ट को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे नए डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और पेट्रोल, CNG व EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया है।

Tata Tiago Facelift Launched: टाटा मोटर्स ने टियागो को नए अवतार में भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस हैचबैक को नए डिजाइन, अपडेटेड फीचर्स के साथ पेश किया है. नई Tiago की शुरुआती कीमत 4.69 लाख रुपए (एक्स शोरुम) रखी गई है. कंपनी ने इसे CNG,पेट्रोल और ईवी पावरट्रेन के साथ पेश किया है. नई टियागो का मुकाबला मारुति सुजुकी की सेलेरियो, वेगन आर और हुंडई ग्रांड आई-10 नियोस से होगा. हालांकि फीचर्स के मामले में टियागो काफी आगे नजर आती है.

Tata Tiago Facelift 6 वेरिएंट में उपलब्ध

टियागो फेसलिफ्ट के इंटीरियर और एक्सटीरियर में काफी सारे बदलाव किए गए हैं. जिससे कार पहले से कहीं ज्यादा एडवांस्ड और प्रीमियम दिखती है. कंपनी ने नई Tiago को 6 वेरिएंट में पेश किया है. जो कि स्मार्ट, प्योर, प्योर+, प्योर+ए, किएटिव और क्रिएटिव+ में उपलब्ध है.

Tiago Facelift की कीमत

इसकी कीमत की बात की जाए तो कार की 4.69 लाख के स्टार्टिंग प्राइज पर लॉन्च किया गया है. जो इसके बेस वेरिएंट की कीमत है. पेट्रोल में Tiago Facelift के टॉप वेरिएंट की कीमत 7.29 लाख रुपए (एक्स शोरुम) है. वहीं टाटा टियागो के सीएनजी वेरिएंट की स्टार्टिंग प्राइज 5.79 लाख रुपए से शुरू होती है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 7.99 लाख रुपए (एक्स शोरुम) रखी गई है.


पेट्रोल MT

वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमत
स्मार्ट₹4.69 लाख
प्योर₹5.49 लाख
प्योर+₹5.99 लाख
प्योर+ ए₹6.49 लाख
क्रिएटिव₹6.99 लाख
क्रिएटिव+₹7.29 लाख

जबकि Tiago Facelift ev की शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपए(एक्स शोरुम) है. इसे BaaS के तहत भी खरीदा जा सकता है. इसके तहत टियागो ईवी की कीमतें 4.69 लाख रुपए से स्टार्ट होती है.

सीएनजी MT

वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमत
स्मार्ट₹5.79 लाख
प्योर₹6.49 लाख
प्योर+₹6.99 लाख
प्योर+ ए₹7.49 लाख
क्रिएटिव₹7.99 लाख

Tiago Facelift के फीचर्स

नई टियागो फेसलिफ्ट के कैबिन को पूरी तरह नया रूप दिया गया है, जिससे ये काफी एड्वांस्ड नजर आता है. कार में नया 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. इसमें सेंटर में 10.25 इंच का फ्रीस्टैंडिंग टचस्क्रीन, नए सिरे से डिजाइन किए गए एसी वेंट और सेंटर कंसोल हैं.

टियागो में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल (रियर एसी वेंट के साथ), 4-स्पीकर साउंड सिस्टम, कूल्ड ग्लव बॉक्स और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसमें कई एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. जिनमें 360-डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल, ESCऔर EBD के साथ ABS शामिल हैं.

Tiago Facelift का इंजन और ट्रांसमिशन

नई टियागो फेसलिफ्ट में इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें पहले की तरह ही 1.2 लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है. यह इंजन 85 बीएचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. और इसे 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.

वहीं टियागो फेसलिफ्ट आई-सीएनजी की बात की जाए तो इसमें भी वही 1.2-लीटर इंजन लगा है. सीएनजी मोड में यह 74 बीएचपी की पावर देता है और 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स दोनों विकल्पों में उपलब्ध है. एएमटी वर्जन में पैडल शिफ्टर्स मिलते हैं.

Tiago Facelift के कलर ऑप्शंस

कलर ऑप्शंस की बात की जाए तो टाटा टियागो 2026 छह कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है: डेटोना ग्रे, पैंगोंग पल्स, प्रिस्टीन व्हाइट, प्योर ग्रे, सोबो सर्ज और वाराणसी वाइब्रेंस.

ये भी पढ़ें: रीट मेंस का रिजल्ट जारी, rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक करें


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image