Thursday, May 28, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentPooja Bhatt ने सुनाया बचपन का दर्द, जब महेश ने नींद से...

Pooja Bhatt ने सुनाया बचपन का दर्द, जब महेश ने नींद से उठाकर बताया था दूसरी महिला से रिश्ते और घर छोड़ने का फैसला

Pooja Bhatt on Mahesh Bhatt : मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्‌ट (Mahesh Bhatt) अपनी रोमांटिक और इमोशनल फिल्मों के लिए खास पहचान रखते हैं। उन्होंने 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म आशिकी (Aashiqui) के जरिए दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी। कहा जाता है कि यह फिल्म उनकी रियल लाइफ लव स्टोरी से प्रेरित थी, जिसने उस दौर में रोमांस की परिभाषा बदल दी थी।

हालांकि महेश भट्ट अपनी फिल्मों से ज्यादा कई बार अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहे। उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा का विषय बनी रही, खासकर उनकी दो शादियों और रिश्तों को लेकर। महेश भट्ट ने पहली शादी के बाद सोनी राजदान से दूसरा विवाह किया था। मीडिया रिपोर्ट्स और चर्चाओं में अक्सर यह दावा किया जाता रहा कि सोनी राजदान से शादी करने के लिए उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया था। हालांकि इस विषय को लेकर समय-समय पर अलग-अलग तरह की बातें सामने आती रही हैं।

पिता के रिश्तों पर खुलकर बोलीं पूजा

महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) की निजी जिंदगी हमेशा से चर्चा और विवादों में रही है। अब उनकी बेटी पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने पहली बार खुलकर अपने पिता की दो शादियों और सोनी राजदान (Soni Razdan) संग रिश्ते को लेकर कई भावुक खुलासे किए हैं। विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान पूजा भट्ट ने बताया कि उनके जन्म के कुछ समय बाद ही उनकी मां किरण भट्ट और महेश भट्ट की लव स्टोरी कमजोर पड़ने लगी थी। हालात ऐसे बने कि महेश भट्ट घर छोड़कर चले गए। हालांकि कुछ समय बाद वह वापस लौटे और फिर उनके भाई राहुल भट्ट का जन्म हुआ, लेकिन इसके बावजूद रिश्ते ज्यादा समय तक संभल नहीं सके। बाद में महेश भट्ट की मुलाकात सोनी राजदान से हुई, जिनसे उन्होंने शादी कर ली।

पूजा भट्ट ने बातचीत में एक बेहद भावुक पल को याद करते हुए बताया कि वह अपनी मां से पहले ही सोनी राजदान के बारे में जान चुकी थीं। उन्होंने कहा, मेरे पिता ने मुझे नींद से उठाकर बताया था कि वह एक महिला से मिले हैं और अब घर छोड़ने वाले हैं। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इससे उनका मेरे प्रति प्यार कभी कम नहीं होगा और वह हमेशा मेरे साथ रहेंगे। पूजा ने आगे कहा कि कई लोगों ने उनसे सवाल किया कि इतनी छोटी उम्र में उनके पिता ने उनसे इतनी बड़ी सच्चाई कैसे साझा की। इस पर उन्होंने जवाब दिया, अगर वो मुझसे नहीं कहते, तो फिर किससे कहते? मैं यह बात किसी और से सुनने के बजाय अपने माता-पिता से सुनना ज्यादा बेहतर समझती थी।

जब सोनी राजदान को हुआ दुख

पूजा भट्ट ने बातचीत के दौरान उस भावुक पल का भी जिक्र किया, जब सोनी राजदान ने उनसे अपनी और महेश भट्ट की शादी को लेकर खुलकर बात की थी। पूजा ने बताया कि एक दिन सोनी राजदान ने उनसे कहा था कि उन्हें खुद को दोषी जैसा महसूस होता है। इस पर पूजा ने बेहद समझदारी भरे अंदाज में जवाब देते हुए कहा, “सोनी, तुम किसी मजबूत रिश्ते को नहीं तोड़ सकती थीं। अगर कोई रिश्ता मजबूत हो, तो उसमें किसी तीसरे के लिए जगह ही नहीं बनती। दरार या कमी होने पर ही कोई दूसरा इंसान उस खालीपन को भर पाता है।”

पूजा भट्ट ने इसी बातचीत में अपनी सौतेली बहनों आलिया भट्ट और शहीन भट्ट के साथ रिश्ते को लेकर भी दिल खोलकर बात की। उन्होंने बताया कि शहीन के जन्म के बाद से ही वह उनके बेहद करीब आ गई थीं। पूजा के मुताबिक, शहीन के जन्म के बाद महेश भट्ट ने सबसे पहले उनकी मां किरण को फोन कर यह खुशखबरी दी थी, जिसके बाद उन्हें बड़ी बहन बनने का एहसास हुआ। समय के साथ पूजा, सोनी राजदान और उनके परिवार के और करीब आती चली गईं। आज पूजा भट्ट का कहना है कि उनका रिश्ता आलिया भट्ट, शहीन भट्ट और सोनी राजदान के साथ बेहद मजबूत और खूबसूरत है, जो आपसी समझ, सम्मान और प्यार पर टिका हुआ है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image