Thursday, May 28, 2026
HomeLatest Newsरीट मेंस का रिजल्ट जारी, rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक करें

रीट मेंस का रिजल्ट जारी, rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक करें

REET Mains Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने रीट मेंस 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

REET Mains Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने REET Mains 2026 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कुल 7,759 शिक्षक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

कैटेगरी वाइज कट ऑफ भी जारी

बोर्ड ने परिणाम के साथ-साथ कैटेगरी वाइज कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट भी जारी की है. अलग-अलग विषयों के लिए अलग मेरिट सूची जारी की गई है, जिनमें संस्कृत, विज्ञान और गणित जैसे प्रमुख विषय शामिल हैं. उम्मीदवार अपने प्राप्त अंकों और निर्धारित कट-ऑफ के आधार पर क्वालीफाई स्टेटस देख सकते हैं.

रिजल्ट के बाद अब होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

अब रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र (डोमिसाइल) सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

कैसे चेक करें REET Mains Result 2026:

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर REET Mains Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
संबंधित विषय और लेवल का रिजल्ट चुनें।
पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर चेक करें।
भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

REET Mains परीक्षा थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित की जाती है. यह भर्ती दो स्तरों पर की जाती है। लेवल-1 परीक्षा कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक शिक्षकों के लिए होती है, जबकि लेवल-2 परीक्षा कक्षा 6 से 8 तक के उच्च प्राथमिक शिक्षकों के लिए आयोजित की जाती है।

रीटे मेंस का परिणाम जारी होने के बाद हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है. अब चयनित उम्मीदवारों की नजर आगामी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंतिम नियुक्ति प्रक्रिया पर टिकी हुई है.

ये भी पढ़ें: अजमेर में चलती कार में अचानक लगी आग, पूर्व सरपंच समेत 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image