Thursday, May 28, 2026
HomeLatest Newsअजमेर में चलती कार में अचानक लगी आग, पूर्व सरपंच समेत 4...

अजमेर में चलती कार में अचानक लगी आग, पूर्व सरपंच समेत 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Ajmer Accident News: अजमेर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में स्कॉर्पियो कार में आग लगने से 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ, जब चलती कार से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में वाहन आग के गोले में बदल गया।

Ajmer Accident News: राजस्थान के अजमेर में दर्दनाक हादसा हो गया. जहां गुरुवार सुबह करीब 5.30 बजे एक स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. आग इतनी भीषण तक की कार सवार लोगों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला.

हादसे में पूर्व सरपंच समेत 4 लोग जिंदा जले

पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के अनुसार, हादसे में मृतकों की पहचान पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी, उनकी पत्नी और जिला परिषद सदस्य सुरज्ञान, मां पूर्व सरपंच पुसी देवी और उनकी भांजी महिमा के रूप में हुई है.

आग के गोले में तब्दील हुई कार

उन्होंने आगे बताया कि रामसिंह चौधरी अपनी बीमार मां को अस्पताल लेकर जा रहे थे. इसी दौरान कार में से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते पूरी कार आग के गोले में तब्दील हो गई. आग इतनी भीषण थी गाड़ी सवार लोगों को उतरने तक का मौका नहीं मिला.

शवों को बाहर निकालने के लिए करनी पड़ी मशक्कत

घटना की सूचना मिलते ही बोराडा थाना पुलिस, एफएसएल और एमओबी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद शवों को कार से बाहर निकाला गया. सभी मृतकों के शवों को बोराड़ा सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है.

ये भी पढ़ें: कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने इस्तीफे का किया ऐलान, भावुक हुए डीके शिवकुमार, पैर छूकर लगाया गले


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image