Thursday, May 28, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentसलमान खान ने फैंस को दी ईदी, मातृभूमि के Main Hoon टीजर...

सलमान खान ने फैंस को दी ईदी, मातृभूमि के Main Hoon टीजर में दिखा प्यार, जुदाई और देशभक्ति का इमोशनल संगम

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी वॉर ड्रामा फिल्म ‘मातृभूमि: वॉर रेस्ट इन पीस’ से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म का नया इमोशनल गाना ‘मैं हूं’ रिलीज होते ही वायरल हो गया, जिसमें सलमान और चित्रांगदा की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली। श्रेया घोषाल और अयान लाल की आवाज से सजा यह गाना सैनिकों के त्याग, प्यार और जुदाई की भावनाओं को दर्शाता है। फैंस ने सोशल मीडिया पर भाईजान को ईद की शुभकामनाएं देते हुए जमकर प्यार लुटाया।

Main Hoon song Salman Khan : मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भाईजान के नाम से मशहूर सलमान खान (Salman Khan) अपनी बहुप्रतीक्षित वॉर ड्रामा फिल्म मातृभूमि: वॉर रेस्ट इन पीस (Maatrubhumi) के जरिए बड़े पर्दे पर दमदार वापसी करने जा रहे हैं। ईद के खास मौके पर सलमान ने फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए फिल्म का नया गाना रिलीज किया है।

फिल्म के लेटेस्ट ट्रैक ‘मैं हूं’ ने यह साफ कर दिया है कि मातृभूमि सिर्फ युद्ध, हथियारों और बॉर्डर की कहानी नहीं है, बल्कि यह सैनिकों की भावनाओं, उनके त्याग और अंदर छिपे दर्द को भी बखूबी दर्शाती है। यह गाना पारंपरिक रोमांटिक या जोशीले देशभक्ति गीतों से बिल्कुल अलग है। ‘मैं हूं’ एक बेहद इमोशनल ट्रैक है, जो प्रेम, बिछड़ने की तड़प और देश सेवा के लिए किए गए बलिदान की गहरी भावनाओं को छूता है। गाने में सलमान खान का गंभीर और भावुक अंदाज दर्शकों के दिलों को छू रहा है।

सलमान- चित्रांगदा की दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

फिल्म के नए गाने ‘मैं हूं’ में सलमान खान (Salman Khan) और चित्रांगदा (Chitrangda Singh) की शानदार केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत रही है। दोनों सितारों के बीच दिखाई गई भावनात्मक बॉन्डिंग गाने को और भी खास बना देती है। इस इमोशनल ट्रैक को मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) और कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल ने अपनी सुरीली आवाज दी है। गाने की मेलोडी और भावुक लिरिक्स सीधे दिल को छूते हैं।

‘मैं हूं’ में चित्रांगदा का किरदार बेहद संवेदनशील और इमोशनल अंदाज में दिखाया गया है। गाने में वह सलमान खान के किरदार को याद करती नजर आती हैं, जो देश की रक्षा के लिए बॉर्डर पर युद्ध लड़ने गए हैं। सलमान की यादों में खोई चित्रांगदा की तड़प, अकेलापन और इंतजार को बेहद खूबसूरती से फिल्माया गया है।

फैंस ने भाईजान पर लुटाया प्यार

म्यूजिक वीडियो रिलीज होते ही सलमान खान (Salman Khan) के फैंस सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन देने लगे। खास बात यह रही कि सलमान ने यह गाना रात करीब 3 बजे पोस्ट किया, लेकिन उस वक्त भी ‘भाईजान’ के चाहने वाले पूरी तरह एक्टिव नजर आए और कमेंट सेक्शन में प्यार बरसाने लगे। कई फैंस ने सलमान खान को ईद की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ईद मुबारक भाईजान। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, ईद मुबारक, मैं सिर्फ आपके पोस्ट का इंतजार कर रहा था।

कुछ फैंस ने मजाकिया अंदाज में सलमान को आराम करने की सलाह भी दी। एक यूजर ने लिखा, भाईजान, अभी रात है… अब सो भी जाओ! सोशल मीडिया पर फैंस का यह उत्साह साफ दिखाता है कि सलमान खान की हर पोस्ट और हर नए प्रोजेक्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है।

कब रिलीज होगी मातृभूमि?

निर्देशक अपूर्वा लखिया (Apoorva Lakhia) की वॉर ड्रामा फिल्म मातृभूमि (Maatrubhumi) को पहले बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) नाम दिया गया था। फिल्म की कहानी साल 2020 में भारत और चीन के बीच हुए गलवान घाटी संघर्ष से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म में सलमान खान भारतीय सेना के बहादुर अधिकारी कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू का किरदार निभाते नजर आएंगे। कर्नल संतोष बाबू ने गलवान घाटी में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था, जिसके लिए उन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया।

देशभक्ति, साहस और बलिदान की भावना से जुड़ी इस फिल्म को पहले 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन तय समय पर इसकी रिलीज नहीं हो सकी। फिलहाल मेकर्स ने नई रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image