Thursday, May 28, 2026
HomeLatest NewsDhruv Jurel ने खोला Vaibhav Suryavanshi की सफलता का राज, बोले- उसे...

Dhruv Jurel ने खोला Vaibhav Suryavanshi की सफलता का राज, बोले- उसे खुद पर कभी शक नहीं होता

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह कम उम्र में भी बड़े गेंदबाजों से नहीं डरते। वैभव ने आईपीएल में बुमराह, कमिंस और रबाडा जैसे दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी की है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेलकर उन्होंने टीम को दूसरे क्वालीफायर में पहुंचाया। वहीं, सनराइजर्स के सहायक कोच जेम्स फ्रेंकलिन ने वैभव को असाधारण प्रतिभा बताते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में वह और बेहतर खिलाड़ी बनेंगे।

Dhruv Jurel on Vaibhav : मुल्लांपुर। राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में भी वह बड़े से बड़े गेंदबाज की प्रतिष्ठा से बिल्कुल नहीं डरते। मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj), जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) और कैगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) की गेंदों पर भी उन्होंने खूब रन बनाये हैं। बुधवार को उन्होंने कमिंस को लगातार तीन छक्के लगाये। सूर्यवंशी के 29 गेंद में 97 रन की मदद से रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर दूसरे क्वालीफायर में जगह बनाई।

वैभव कोई भी योजना बनाकर नहीं खेलते है : जुरेल

जुरेल ने कहा, ‘‘वैभव के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि वह कुछ योजना बनाकर नहीं खेलता क्योंकि वह बहुत अभ्यास करता है और उसे खुद पर भरोसा है। उसे खुद पर एक पल को भी संदेह नहीं होता कि वह ऐसा नहीं कर सकेगा। इस सत्र में छह अर्धशतक जमा चुके जुरेल ने कहा, ‘‘जब हम अकादमी में जाते हैं तो हमसे कहा जाता है कि गेंदबाज को नहीं, गेंद को देखो। 17 बरस की उम्र में हम हमेशा गेंदबाज को देखते हैं कि यह इतना बड़ा गेंदबाज है लेकिन वैभव सिर्फ गेंद को देखता है। वह किसी गेंदबाज की परवाह नहीं करता।

सनराइजर्स हैदराबाद के सहायक कोच जेम्स फ्रेंकलिन ने कहा, समझ में नहीं आता कि उसे कहां गेंद डाली जाये । हमने उसे फुल लैंग्थ, लेग स्टम्प के भीतर, स्विंग हर गेंद डालकर देखा लेकिन उसने आसानी से खेल ली। पिच भी बल्लेबाजों की मददगार थी। उन्होंने कहा, मैने इस तरह की प्रतिभा कभी नहीं देखी। अभी उसके कैरियर के 25 साल बाकी है और वह बेहतर ही होता जायेगा।

वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट करियर

अगर हम वैभव सूर्यवंशी के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक ज्यादातर टी20 मैच खेले है, उन्होंने आईपीएल में अबतक कुल 22 मैच खेले है, जिसमें उन्होंने 231.84 की स्ट्राइक रेट से 932 रन बनाऐ है, जिसमें उनके नाम 2 शतक और 5 अर्धशतक भी शामिल है। वहीं टी20 में उन्होंने 33 मुकाबलों में 221.66 स्ट्राइक रेट से 1381 रन बनाये है, जिसमें 4 शतक और 5 अर्धशतक भी शामिल है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image