Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsTamil Nadu में स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, हादसे में...

Tamil Nadu में स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, हादसे में 3 बच्चों की मौत, कई छात्र गंभीर घायल

Tamil Nadu Train Accident: तमिलनाडु के कडलूर में स्कूल वैन को ट्रेन ने टक्कर मार दी, जिससे 3 बच्चों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब वैन चालक ने बिना देखे रेलवे ट्रैक पार किया।

Cuddalore Accident: तमिलनाडु में कडलूर जिले के सेम्मनगुप्पम में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. जहां एक स्कूल वैन को ट्रेन ने टक्कर मार दी और वैन को करीब 50 मीटर तक घसीटती ले गई. हादसे में 3 बच्चों की मौत हो गई. जबकि स्कूल वैन चालक समेत 10 लोग घायल हो गए. घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घायलों को यहां एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया.

पुलिस ने हादसे को लेकर कही ये बात

पुलिस ने बताया कि स्कूली छात्रों को ले जा रही वैन टक्कर लगने के बाद कुछ दूरी तक ट्रेन के साथ घसीटती चली गई. लोको पायलट ने कुछ दूर जाकर ट्रेन को रोक दिया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि SP एस जयकुमार ने किसी तरह रेलवे ‘गेटकीपर’ को बचाया, जिस पर कथित लापरवाही के कारण लोगों ने हमला कर दिया था. वैन चालक ने रेल की पटरी पार करते समय यह नहीं देखा कि ट्रेन आ रही है, जिसके कारण अचानक टक्कर हो गई और वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

रेलवे ने हादसे को लेकर दी जानकारी

रेलवे ने बताया कि सुबह करीब पौने आठ बजे छात्रों को ले जा रही स्कूल वैन ने कडलूर और अलप्पक्कम के बीच रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 170 को पार करने का प्रयास किया और इस दौरान वह ट्रेन संख्या 56813 विल्लुपुरम-मयिलादुथुराई यात्री ट्रेन से टकरा गई. घायलों को कडलूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सा राहत वैन के साथ रेलवे राहत ट्रेन को घटनास्थल पर भेज दिया गया है. मंडलीय रेलवे प्रबंधक (डीआरएम) और शाखा अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं.

प्रारंभिक जांच में हादसे की सामने आई वजह

रेलवे की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जब गेटकीपर रेलवे फाटक को बंद करने के लिए आगे बढ़ा, तो वैन चालक ने वाहन को फाटक पार करने की अनुमति देने पर जोर दिया, जिसकी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए थी. सुरक्षा, संचालन और इंजीनियरिंग शाखा के अधिकारियों की एक समिति घटना की जांच कर रही है.’

इसे भी पढ़ें: China Visa Rules: चीन ने किया बड़ा ऐलान, वीजा नियमों में दी ढील, 74 देशों के नागरिकों को मिलेगा फायदा

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image