Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Weather Update: राजस्थान में जारी रहेगा बारिश का दौर, सावन में...

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में जारी रहेगा बारिश का दौर, सावन में फिर जोर पकड़ेगा मॉनसून, आज इन जिलों में अलर्ट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मॉनसून फिलहाल 1-2 दिन कमजोर रहेगा, लेकिन सावन की शुरुआत में फिर सक्रिय होने की उम्मीद है। 10 जुलाई से पूर्वी राजस्थान और 12 जुलाई से पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है।

Monsoon 2025: राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मॉनसून अभी 1-2 दिन कमजोर रहेगा, लेकिन इसके सावन की शुरुआत में फिर जोर पकड़ने की उम्मीद है. IMD के अनुसार 10 जुलाई से राज्य के कई जिलों में फिर भारी बारिश होने का अनुमान है. मंगलवार को भरतपुर, कोटा, जयपुर, उदयपुर व बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और शेष ज्यादातर स्थानों पर मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है.

10 से 12 जुलाई तक इन जिलों में होगी बारिश

पूर्वी राजस्थान में 10 जुलाई से जबकि पश्चिमी राजस्थान में 12 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है. इसने अनुसार 10 जुलाई को कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश व 11-12 जुलाई को कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर तथा उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश हो सकती है.

11 जुलाई से हो रही सावन की शुरुआत

पंचाग के अनुसार इस साल सावन 11 जुलाई से लग रहा है. इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग में आगामी 3 से 4 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. 12 जुलाई से पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी.

पिछले 24 घंटे में विजयनगर में सबसे ज्यादा बारिश

IMD ने बताया मंगलवार सुबह तक पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान राज्य में कहीं कहीं हल्की से मध्यम व एक से दो स्थानों पर भारी बारिश हुई. सर्वाधिक बारिश 103 मिलीमीटर बारिश विजयनगर (अजमेर) में दर्ज की गई और इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu में स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, हादसे में 3 बच्चों की मौत, कई छात्र गंभीर घायल

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image