Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsSpain gas leak explosion: स्पेन की राजधानी मेड्रिड में इमारत में संदिग्ध...

Spain gas leak explosion: स्पेन की राजधानी मेड्रिड में इमारत में संदिग्ध गैस रिसाव से विस्फोट, 1 व्यक्ति की मौत, 25 घायल

Spain Gas Leak Explosion: स्पेन की राजधानी मैड्रिड में शनिवार को हुए संदिग्ध गैस रिसाव विस्फोट में 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। आपात सेवाओं के अनुसार, तीन मंजिला इमारत की निचली मंजिल पर दोपहर करीब 3 बजे यह धमाका हुआ।

Spain gas leak explosion: स्पेन की राजधानी मेड्रिड में एक इमारत में संदिग्ध गैस रिसाव से हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए. यह जानकारी रविवार को शहर की आपात सेवाओं ने दी.

खोजी कुत्तों की मदद से चलाया रेस्क्यू

प्राधिकारियों ने बताया कि शनिवार को हुए विस्फोट के बाद खोजी कुत्तों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया, जिसमें एक व्यक्ति का शव मिला. स्पेन की समाचार एजेंसी ‘ईएफई’ ने कहा कि अग्निशमन दल को आशंका है कि विस्फोट का कारण गैस रिसाव हो सकता है, हालांकि पुलिस इसकी जांच कर रही है.

3 मंजिला इमारत की निचली मंजिल पर विस्फोट

अग्निशमन विभाग के प्रमुख जेवियर रोमेरो ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 3 बजे तीन मंजिला इमारत की निचली मंजिल पर विस्फोट हुआ. उन्होंने बताया कि इसके बाद मलबे से 4 लोगों को बाहर निकाला गया. धमाके में एक कैफे, एक दुकान और अन्य संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है.

ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान मैच पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, पूछा- क्या 26 लोगों की जान से ज्यादा कीमती है पैसा ?

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image