Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsIND vs PAK: भारत-पाक मैच के खिलाफ शिवसेना( UBT)को प्रदर्शन की नहीं...

IND vs PAK: भारत-पाक मैच के खिलाफ शिवसेना( UBT)को प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति, दिल्ली पुलिस ने बताई ये वजह

IND vs PAK Match: दिल्ली पुलिस ने रविवार को शिवसेना (UBT) को जंतर मंतर पर भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच के खिलाफ प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी।

IND vs PAK Match: दिल्ली पुलिस ने शिवसेना (UBT) को भारत-पाकिस्तान एशिया कप क्रिकेट मैच के खिलाफ यहां जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति देने से रविवार को इनकार कर दिया. पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान आज दुबई में आमने-सामने होंगे. यह दोनों देशों के बीच मई में हुए सैन्य टकराव के बाद पहला मुकाबला होगा. पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्रों में आतंकी ढांचे पर हमले किए थे.

उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में की सिंदूर प्रदर्शन की घोषणा

कई विपक्षी दलों ने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए इस मैच को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और सीमा पर शहीद हुए भारतीय जवानों का अपमान बताया है. शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पूरे महाराष्ट्र में ‘सिंदूर’ प्रदर्शन की घोषणा की है.

पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी गई अनुमति

दिल्ली में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति के लिए प्रस्तावित धरने से एक दिन पहले 13 सितंबर को आवेदन प्राप्त हुआ था. अधिकारी ने कहा, मौजूदा दिशा-निर्देशों के अनुसार, आवेदन कार्यक्रम की तारीख से कम से कम 10 दिन पहले जमा करना अनिवार्य है. चूंकि यह शर्त पूरी नहीं की गई, इसलिए अनुरोध स्वीकार नहीं किया जा सका.’

शिवसेना (उबाठा) नेताओं ने इस फैसले पर निराशा जताई

शिवसेना (उबाठा) नेताओं ने इस फैसले पर निराशा जताई, लेकिन मुद्दा शांतिपूर्वक उठाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. दिल्ली में शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख मंगत राम मुंडे ने कहा, ‘हम कानून का सम्मान करते हैं, लेकिन अपनी बात लोकतांत्रिक तरीकों से उठाना जारी रखेंगे.’

ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान मैच पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, पूछा- क्या 26 लोगों की जान से ज्यादा कीमती है पैसा ?

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image