PM Modi On Paper Leak: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के संसदीय दल की बैठक में NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि सरकार ने पेपर लीक सामने आने के बाद तत्काल कार्रवाई की, दोषियों को जवाबदेह ठहराया और दोबारा परीक्षा भी कराई. प्रधानमंत्री ने इस पूरे प्रकरण को “घोर पाप” बताते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए केंद्र और सभी राज्य सरकारों को मिलकर काम करना होगा.

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है.
दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी
बैठक में प्रधानमंत्री ने कथित तौर पर कहा कि पेपर लीक मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के तहत सबसे सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का अपराध करने का साहस न कर सके.
राज्यों से मिलकर काम करने की अपील
प्रधानमंत्री ने कहा कि परीक्षा से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी राज्यों की साझा जिम्मेदारी है. उन्होंने राज्य सरकारों से परीक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने तथा पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करने का आग्रह किया. उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े किसी भी मामले को हल्के में नहीं लिया जा सकता.

पेपर लीक के विरोध में लगातार हो रहे प्रदर्शन
गौरतलब है कि NEET पेपर लीक का मुद्दा देशभर में छात्रों और अभिभावकों के बीच व्यापक चर्चा का विषय बना हुआ है. इस मामले को लेकर विभिन्न छात्र संगठनों और राजनीतिक दलों ने विरोध प्रदर्शन किए हैं.
#WATCH दिल्ली: NDA संसदीय दल की बैठक और 'मंगल मिलन' कार्यक्रम शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और NDA के अन्य नेता इस बैठक में शामिल हो रहे हैं। pic.twitter.com/F6FGLLcqLj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2026
इसी क्रम में मंगलवार को भी कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन जंतर-मंतर पर जारी रहा. सोमवार को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन पार्टी के ‘चलो संसद’मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कार्रवाई की थी. बाद में शाम के समय प्रदर्शनकारी दोबारा जंतर-मंतर पर एकत्र हुए.
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा फैसला, ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर अब 31 अगस्त तक चलेंगे



