Thursday, April 23, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessशेयर बाजार में बड़ी गिरावट, Sensex 852 अंक टूटा, Nifty 24,173 पर...

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, Sensex 852 अंक टूटा, Nifty 24,173 पर बंद, इन स्टॉक्स में रहा फायदा

Stock Market Crash: अमेरिका-ईरान तनाव के चलते भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी रही। BSE Sensex 852 अंक टूटकर 77,664 पर और NSE Nifty 205 अंक गिरकर 24,173 पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल पार पहुंचने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव के कारण निवेशकों में सतर्कता बढ़ी, जिससे बाजार पर दबाव बना।

Stock Market Crash: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है. गुरुवार को घरेलू बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई, जहां BSE Sensex 852.49 अंक टूटकर 77,664 पर बंद हुआ, जबकि NSE Nifty 205.05 अंक गिरकर 24,173.05 पर आ गया. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 942 अंक तक लुढ़क गया था. विश्लेषकों के मुताबिक, वैश्विक अनिश्चितता और निवेशकों के सतर्क रुख ने बाजार की धारणा को कमजोर किया है.

कच्चे तेल की कीमत बनी बड़ी वजह

अमेरिका-ईरान वार्ता में गतिरोध के कारण कच्चे तेल की कीमतें फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड करीब 1.89% बढ़कर 103.8 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. Strait of Hormuz में बढ़ते तनाव ने सप्लाई को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं, जिससे बाजार पर दबाव बना.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

सेंसेक्स के शेयर में ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक में उल्लेखनीय गिरावट हुई.

इन कंपनियों के शेयर में फायदा

दूसरी ओर अडानी पोर्ट्स, लार्सन एंड टुब्रो, सन फार्मा, भारती एयरटेल और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लाभ में रहे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.89 प्रतिशत बढ़कर 103.8 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

निवेशकों में बढ़ी चिंता

विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और एशियाई-यूरोपीय बाजारों के कमजोर संकेतों ने निवेशकों को सतर्क बना दिया है. विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बुधवार को 2,078 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जो बाजार पर अतिरिक्त दबाव का कारण बना.

आगे क्या होगा ?

विश्लेषकों के अनुसार, अगर कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं और पश्चिम एशिया में तनाव कम नहीं होता, तो भारतीय बाजार में अस्थिरता जारी रह सकती है. ऐसे में निवेशकों को फिलहाल सतर्क रणनीति अपनाने की सलाह दी जा रही है.

ये भी पढ़ें: ‘पत्थर मारकर मुझे रोक नहीं सकते, हम फिर वहां जाएंगे’, आसनसोल में BJP प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल की कार पर पथराव


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular